अनुपमा 21st मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा ने दे दिया है प्रेम को करारा जवाब।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा के लिए बाउजी को चिंता होती है कि, उसकी अच्छाई कभी कही खत्म ना हो जाए। जिसके बाद दिग्विजय भी बाउजी को समझाता है कि अनुपमा की वो हिम्मत बनेगा और ऐसा कुछ नहीं होगा।
दिग्विजय ने दी हिम्मत
अनुपमा के लिए प्रेम को प्रेरणा समझाती है कि, किस तरह से उसे कैफे चलाना चाहिए। क्योंकि, कैफे ऐसे नहीं चल सकता है। जिसके बाद अब वसुंधरा का गुस्सा उस पर फूट जाता है और वसुंधरा उसे अपने हद में रहने के लिए कहती है क्योंकि प्रेरणा भूल चुकी है कि ये उसका घर नहीं है। वही अब अनुपमा को हिम्मत देने के लिए दिग्विजय उसके कमरे में आता है। जहां दिग्विजय कहता है कुछ समय पहले दिग्विजय भी इस राह पर ही था। लेकिन अनुपमा ने उसका साथ छोड़ा था क्या ? अपने दोस्त का साथ वो कैसे छोड़ सकती है ? अनुपमा अपनी जिदंगी की परेशानी को लेकर बात करती है और कहती है कि, उसे समझना चाहिए कि, किस तरह से बच्चों को उसे समझाना होगा। रिश्ते की कि मर्यादा नहीं रह गई है। लेकिन अनुपमा हिम्मत के साथ अभी भी चीजों को उस नजर से देखती है जहां उसे अपने सपने देखने का हक है।
अनुपमा का गुस्सा
घर में अनुपमा अपना काम करती है और बा उसे दिग्विजय से दूर रहने की सलाह देती है लेकिन अनुपमा कहती है वो उसका दोस्त है और दुनिया उसके बारे में क्या सोचती है क्या नहीं ये उसे मतलब नहीं होने वाला है। अनुपमा की मदद के लिए दिग्विजय उसे डब्बा निकाल कर देता है। घर में बा सभी को एक्सरसाइस करते हुए देखती है और भी ज्यादा उसके घुटने का दर्द बढ़ जाता है। दिग्विजय अपनी होशियारी से बा को थोड़ी देर तक चलाता है। जहां बा कहती है अब उसका दर्द ठीक हो गया है। ऐसे में अब अनुपमा और सभी परिवार को लेकर बात करते है और अनुपमा कैफे का काम सभी को देती है। तभी वहां तोशु चाय के लिए वहां आता है और बाउजी कहते है चाय अंदर किचन में है इसलिए अब उसे चाय वहां से लेनी होगी। सभी लोग तोशु के फिटनेस को लेकर मजाक बनाते है जिसके बाद वो भी एक्सरसाइज करके बताता है लेकिन सभी लोग उसका मजाक बनाते है। अंश और अनुपमा साथ में सब्जी लेने जाते है और वहां प्रेरणा आ जाती है। जो अनुपमा की मदद करती है और राही प्रेम की तरफ से बातें करती है लेकिन अंश का गुस्सा शांत नहीं होता है। वो कहता है दोनों कोई बच्चे नहीं है इसलिए उन्हें बात को समझना होगा। सभी आगे बढ़ते है और आते ही वहां राही, प्रेम और श्रुति नजर आती है। श्रुति गाड़ी के हिस्से को अपनी पार्किंग बताती है। जहां, प्रेम और अंश सभी में बहस होने लग जाती है। लेकिन राही जब तक कुछ कहती है अनुपमा उसे रोक देती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अपने कैफे किस शुरुआत अनुपमा राजस्थानी अंदाज में करती है। जहां, अनुपमा कस्टमर को राजस्थानी अंदाज में कैफे में बुलाती है।जिसके बाद ये सब देखकर प्रेम को बुरा लगता है क्योंकि, उसके कैफे में एक भी शख्स नहीं रहता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

