अनुपमा 20th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा हो चुकी है परेशान दिग्विजय को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा दिग्विजय को देखती है और बंकू को बुलाती है। सभी को लगता है दिग्विजय बेहोश हो गया है लेकिन ऐसा नहीं होता है। दिग्विजय होश में रहता है और अनुपमा उसे आरती लेने के लिए कहती है लेकिन वो ये सब इस घर में करने से मना कर देता है। बंकू अनुपमा को कहती है आज के खास दिन उसकी मां को बनाती थी आज वो भी बनाएगी।
अनुपमा की मुश्किलें
बंकू श्रीखंड पूरी की बात करता है और अनुपमा कहती है वो बनाकर लाती है। आज का दिन बहुत ही ज्यादा खास जो है। बाहर आते ही दिग्विजय को लेकर सब तरह – तरह की बाते करते है और कहते है कि, सावी के जाने के बाद से इसने अपने आपको बदल दिया है। दिग्विजय लोगों के ताने को सुनता है लेकिन, कुछ कहता नहीं है। वही कोठारी हाउस में परी और नीता दोनों ही राही के खाने की बुराई करते है क्योंकि, राही न खाने में घी ज्यादा डाल दिया होता है। परी जिस तरह से बात करती है राही को समझ नहीं आता है अचानक क्या बात हो गई है ? परी बाहर से अपने लिए खाना मांगती है लेकिन, वसुंधरा ऐसा करने से उसे मना कर देती है क्योंकि, घर का खाना उसे वेस्ट नहीं करना होता है। वही दूसरी तरफ अंश अपनी बेटी के कपड़े को लेकर इमोशनल हो जाता है। क्योंकि कोठरी ने उसका कपड़ा वापस भेज दिया है। जसप्रीत उसे सपोर्ट करना चाहती है लेकिन बा की वजह से वो कुछ कहती नहीं है।
बा का फूटा गुस्सा
प्राची के कपड़े को उठाकर बा फेंक देती है जिसकी वजह से वो कपड़ा आग में जाकर गिरता है लेकिन अंश उसे किसी भी तरह से बचा लेता है और बा से कहता है कि, वो शादी नहीं करने वाला है किसी से भी। वही दूसरी तरफ अनुपमा काम के लिए बाहर आती है जहां उसे काम मिल भी जाता है। जया एक बार फिर से दिग्विजय के कमरे में जाने की कोशिश करती है क्योंकि उसका बॉल अंदर चला जाता है। अंदर जाकर जया सवी की डायरी भी लेकर आ जाती है। जिसके बाद वो डायरी वो अपने बैग में रख लेती है। अनुपमा जया और बंकू के साथ सेलिब्रेशन करती है क्योंकि, उसे जॉब मिल गई होती है। इस बीच ही वो जमकर डांस भी करती है। जिसके बाद अनुपमा और सभी को दिग्विजय देखता है भी लेकर कुछ कहता नहीं है। वहीं घर जाकर दिग्विजय अपनी बेटी की डायरी को देखता है लेकिन, उसे मिलता नहीं है। अनुपमा वो डायरी जया के बैग में देखती है और उसे पढ़ती है। जहां, उसे पता चलता है सावी बहुत अच्छा खाना बनाती है और ये खाना उसने अनुपमा से सीखा हुआ है। विडियो के जरिए। उसका सपना था कि, अनुपमा उसके रेस्टोरेंट में आए लेकिन अनुपमा को अफसोस होता है कि, उसके आने से पहले ही सावी चली गई। अनुपमा वो डायरी दिग्विजय को देती है और उसे माफी मांगती है। डायरी को देखकर दिग्विजय को अपनी बेटी की याद आने लग जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा नई शुरुआत करती है जिसके बाद अपने होटल में उसका पहला दिन होता है। ऐसे में अनुपमा के उस होटल में पॉल भी आता है मैनेजर से बात करने के लिए जहां, अनुपमा पॉल की आवाज सुन लेती है और पॉल भी उसे देख लेता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

