32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 1st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : प्रांची हुई घर से गायब ? अनुपमा की नई मुसीबत

अनुपमा 1st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा भी हो चुकी है परेशान अपनी जया को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां वो हार जगह अपनी जया को ढूंढती है लेकिन, उसे समझ नहीं आता है कि, जया कहां चली गई है ?

प्रांची हुई गायब

वही राही समान को ठीक करती है और तभी ख्याति वहां आती है। राही प्रांची के बारे में ख्याति से पूछती है कि, वो उसके साथ थी ना ? ख्याति कहती है उसे गौतम लेकर चला गया है। लेकिन कहां लेकर गया है इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं होता है। प्रांची के लिए राही परेशान हो जाती है और वो प्रेम को फोन करती है। प्रेम कहता है राही से कि, गौतम बच्ची को ऑफिस नहीं लेकर आया है। ऐसे में प्रेम और राही घर आते है और राही को परेशान देखकर प्रेम और ख्याति उसे शांत करवाते है। जिसके बाद तभी प्रेम को फोन आता है और उसे कहा जाता है कि, उनकी बच्ची उनके पास है। अनुपमा परेशान रहती है कि, किस तरह से उसकी बच्ची गायब हो गई है। अनुपमा पॉल को लेकर कहती है उसकी गलती की वजह से हुआ है। क्योंकि, उसने पॉल को मारा है और अब उसकी बच्ची गायब हो गई है। पॉल के सामने जाकर अनुपमा हाथ पैर जोड़ती है और कहती है और उसने जो भी किया है उसमें अनुपमा की गलती है ना कि, जया की उसकी बच्ची उसे वापस कर दे। दिग्विजय भी पॉल को धमकी देता है लेकिन वो कहता है उसे क्या पता है ? उसकी बच्ची किधर है ? अनुपमा से बदला था उसका और वो लेकर रहेगा। रॉसी को अनुपमा देखती है और उसे समझ जाता है उसने ही कुछ किया होगा।

जया की बिगड़ी तबीयत

प्रेम और राही दोनों किड्स स्कूल आते है और प्रांची को अपने गोद में लेते है। जिसके बाद टीचर बताती है कि, उसने बच्ची के पापा से पूछा भी था कि बच्ची को एलर्जी तो नहीं है ? लेकिन उन्होंने कहा किसी भी चीज की नहीं है। लेकिन प्रांची को एलर्जी होती है दूध से जिसके बाद राही उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बात करती है और वही राही प्रेम से कहती है अब गौतम ने सारी हदें पार कर दी है। अपनी बेटी को लेकर उसने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे अब माफी नहीं मिल सकती है। ऐसे में, राही प्रेम को गौतम के खिलाफ फैसला लेने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ अनुपमा को शक जाता है रॉसी पर और पॉल को ये बात रॉसी बताती है कि, जया को उसने ही रखा है। रॉसी और पॉल दोनों ही जया के लिए खाना लेकर जाते है। रॉसी चाहती है कि, वो अनुपमा को सच बता दे लेकिन ऐसा करने से पॉल मना कर देता है और अब पॉल का पीछा अनुपमा और सभी लोग करते है। कुछ – कुछ रास्ते में अनुपमा को जया के समान भी मिलते है जिसे अनुपमा को जया के मिलने की उम्मीद होती है। लेकिन बीच रास्ते में ही पॉल और उसकी पत्नी को अंदाजा हो जाता है कि, अनुपमा और सभी लोग उनका पीछा कर रहे है। जिसके बाद वो भक्त मंडली का फायदा उठा कर भाग जाते है। लेकिन दिग्विजय को अपनी बेटी से जुड़ी कई सारी यादें आ रही होती है और सभी को वही लेकर जाता है जहां उसे अंदाजा होता है। ऐसे में, अनुपमा को जया का समान मिलता है और वो बाहर जया को लेकर आती है। सभी जया को होश में लाने की कोशिश करते है। लेकिन, जया होश में भी आती है और डॉक्टर बोस उसे हॉस्पिटल ले जाने की बात करते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा को 1लाख फीस भरने के लिए कहा जाता है। जहां, उसे समझ भी आता है वो क्या करे और कहां से लेकर आए ? बंकू जया की हालत को देखकर रोता है। वही अनुपमा को कुछ ना कुछ आइडिया मिल जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here