31.3 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

अनुपमा 19th मई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा हुई इमोशनल, वसुंधरा का फूटा गुस्सा

अनुपमा 19th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा बातों को समझ जाती है। जिसके बाद लोग अनुपमा को कहते है बुरा भला।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, प्रेम के कैफे को देखकर सभी लोग उसकी तारीफ करते है। वसुंधरा प्रेम की जमकर तारीफ करती है।

अनुपमा की परेशानी

जिसके बाद प्रेम और राही को पाखी और तोशु अपने गोद में उठाकर जश्न मनाते हैं। श्रुति इस कैफे के लिए कहती है इस पर अभी उसे बहुत काम करना है इसलिए अब शुरू से करना होगा। तोशु कहता है इस कैफे के आगे अब हर किसी का कैफे चाय की टपरी जैसा लगने वाला है। अनुपमा वहां आती है और प्रेम की पसंद की कुछ चीजें बनाकर लेकर आती है। श्रुति समान लेकर नौकर को दे देती है और उसे पीछे जाने के लिए कहा जाता है। प्रेरणा प्रेम के बधाई देती है। वही दिग्विजय को चिंता होती है कि क्या होगा अनुपमा के साथ ? बंकू को भी इस बात की चिंता रहती है। जिसके बाद दोनों ही अनुपमा का साथ देने का सोचते है। सभी मिलकर रिबन काटने की बात करते है और ये हक वसुंधरा को मिलता है लेकिन, वो मना कर देती है। जिसके बाद वसुंधरा श्रुति को ये हक देने की बात करती है। वही इस बीच ही मीडिया वाले आ जाते है। जहां राही से उसकी मां को लेकर सवाल करते है। राही कहती है कैटेगरी वालों के साथ हिस्सा किया जा सकता है। लेकिन यहां ऐसी कोई बात नहीं है। अनुपमा को श्रुति नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ती है। अनुपमा के साथ इस बात का सवाल किया जाता है और वो कहती है कि, मां के दिल में बच्चों के लिए ममता होती है इसलिए, यहां ऐसी बात ना हो जिसे यहां के लोगों का दिल दुखे। अंश और सभी लोग अनुपमा को वहां से जाने के लिए कहते है। लेकिन अनुपमा समझाती है और कहती है अभी शांति रखना ही सही रहने वाला है। रिबन सभी लोग मिलकर काट देते है जिसके लिए प्रेरणा को काफी बुरा लगता है। ये देखकर अनुपमा को अच्छा नहीं लगता है।

प्रेम का फैसला

अनिल अनुपमा को हलवा देता है और उसे मुंह मीठा करवाने के लिए कहता है। जहां प्रेम अपनी चुनौती एक बार फिर से अनुपमा को देता है और उसे कैफे में आने से मना कर देता है। वो कहता है ओपनिंग के लिए बुलाया था वो हो गया है। कैफे खराब करने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद अब माही और घर के सारे बच्चे प्रेम पर चिल्लाते है और उसका हक जानना चाहते है आखिकार वो क्यों कर रहा है ऐसे ? किंजल प्रेम को अपनी मां से के लिए मना करता है। लेकिन प्रेम कहता है वो हर चीज करेगा और बताएगा लेकिन, पहले वो जीतेगा। अनुपमा के जाते – जाते भी चुनौती मिलती है प्रेम की तरफ से जिसके बाद हर कोई प्रेम को समझाने की कोशिश करते है लेकिन अनिल प्रेम को भला बुरा कहता है। जहां सभी लोग प्रेम को गलत कहते है। प्रेम अनुपमा के लिए क्या कुछ किया होता है सारी बातें उसे याद दिलाता है लेकिन अंश और घर के बाकी सभी लोग प्रेम और राही को गलत समझते है। अनुपमा की ममता उसे जाते हुए भी आशिर्वाद देते हुए जाती है। जिसके बाद वसुंधरा अंश को इस तरह से बत्मीज़ी से बात करने के लिए मना करती है। वही अब अनुपमा का दिल पूरी तरह से टूट गया होता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा अपनी जिदंगी में अपने बच्चों को लेकर परेशान हो जाती है। जहां वो बंद कमरे में अपने आपको बंद करती है। लेकिन, दिग्विजय वहां आकर उसे नईं राह दिखाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here