31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 18th मई 2026 रिटेन अपडेट : प्रेम और राही की मुसीबत, टूट गया राही का विश्वास

अनुपमा 18th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब प्रेम की जान आ जाती है खतरे में।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा प्रेरणा से बात करती है और उसके सेल्स को लेकर कहती है कि, अच्छा है काम अच्छा हुआ है। अनुपमा प्रेरणा को अपने ऑफर की बात करती है। लेकिन, अनुपमा को प्रेरणा के चेहरे पर उदासी नजर आ जाती है।

अनुपमा हुई परेशान

प्रेरणा अनुपमा की बात को समझती है और वहां से चली जाती है। ऐसे में अब सभी औरतें पुजा करने के लिए आती है वट सावित्री के खास मौके पर। जिसके बाद अनुपमा को लेकर कुछ औरतें उनके परिवार का मजाक बनाती है कि, अनुपमा अब नए मर्द के सतह रहने लग गईं है। क्योंकि, घर में अब लीला बहन ने उसे जगह दिया है। राही ये सब सुनकर कुछ औरतों को समझाने की कोशिश करती है लेकिन, कोई भी उसकी बातों को समझता नहीं है। ऐसे में अब राही बा पर भी अपना गुस्सा जाहिर करती है कि क्यों उन्हीं घर में जगह की है दिग्विजय को ? अनुपमा और दिग्विजय को लेकर बा कहती है उन्होंने बाउजी की जान बचाई थी इसलिए उसे करना पड़ा ये सब। अनुपमा अपने कैफे में आती है और अनुपमा देखती है राही और प्रेरणा काम कर रहे होते है। तब भी प्रेम को बिजली से शौक लगने वाला होता है। लेकिन अनुपमा बार – बार प्रेम को आवाज लगाती है और उसे बताने की कोशिश करती है लेकिन प्रेम को उसकी आवाज सुनाई नहीं देती है। पूजा करते वक्त राही का धागा टूट जाता है। जिसके बाद सभी लोग मना करते है गलत कुछ भी सोचने के लिए। अनुपमा प्रेम की जान बचाने के लिए खुद की जान दाव पर लगाती है और प्रेम को बचाती है जिसे अनुपमा को चोट लगती है लेकिन प्रेम ठीक रहता है।

अनुपमा का फैसला

तभी सभी लोग वहां आ जाते है। जिसके बाद प्रेम अनुपमा को थैंक यूं कहता है और कैफे की ओपनिंग में आने के लिए कहता है। घर आते ही वसुंधरा और गौतम राही को ताना मारते है उसकी वजह से आज क्या क्या हो गया है ? लेकिन कोई कुछ कहता नहीं है। राही का साथ देने के लिए प्रेम भी आ जाता है। जिसके बाद प्रेम कहता है कल ओपनिंग है उसे भी आना होगा और मम्मी का आना जरूरी था इसलिए उन्हें बुलाया था। अनुपमा अपने कैफे के लिए खुश होती है और दिग्विजय और बाउजी के लिए बा परेशान होती है। घर आने के बाद दिग्विजय सभी के लिए शेक बनाता है और ये देखकर अनुपमा को अनुज की याद आ जाती है। जिसके बाद सभी लोग शेक का मजा लेते है और तभी अनुपमा से तोशू सवाल करता है कि, क्या कल अनुपमा ओपनिंग में जाएगी ? अनुपमा कहती है हां वो जाएगी। क्योंकि कंपटीशन मां और बेटे में नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, प्रेम कैफे की ओपनिंग करता है। वही अनुपमा कुछ पसंद की चीजें प्रेम की लेकर जाती है। जिसे श्रुति ले लेती है। वही अनुपमा से मीडिया वाले सवाल जवाब करते है क्या अनुपमा इस कैफे का सामना कर सकती है ? वही दूसरी तरफ, अनुपमा अपने मन में प्रेम और विश्वास की बात करती है। कैफे की ओपनिंग होते हुए अनुपमा को अब प्रेम अंदर नहीं आने देता है। जिसकी वजह से वो हर्ट हो जाती है। सभी लोग गेम खेलते है और ए बात का बदला लेने के लिए दिग्विजय आता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here