अनुपमा 18th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब राही और नीता के बीच हो चुकी है बहस।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा अपने कैफे के लिए परेशान होती है और इस बीच ही अनुपमा कैफे में लगे रेडियो पर सैफ कुणाल का इंटरव्यू सुनती है। जहां वो बिजनेस के लिए आइडिया निकालती है और ऐसे में अब बंकू को भी वो समझाती है कि, किस तरह से काम किया जा सकता है।
नीता ने बनाया मजाक
अनुपमा कुणाल का इंटरव्यू सुनती है और नंबर निकालती है। जिसके बाद कुणाल ने कुछ डिश का नाम लिया होता है जिसमें उसे सिर्फ और सिर्फ मां के हाथ का स्वाद चाहिए होता है। ऐसे में, अब अनुपमा वो डिश बनाकर लेकर उसके घर जाती है। जहां वॉचमैन को वो मिलने के लिए कहती है लेकिन अपॉइंटमेंट ना होने की वजह से वो मिल नहीं सकती है। अनुपमा को पंखे के जरिए नया आइडिया मिलता है। जहां, वो खाने को खोलकर पंखे के सामने रखती है और ऐसे में कुणाल तक खाने की ख़ुशबू जाती है। वही दूसरी तरफ अनील वसुंधरा को बताता है कि, माही के जाने के बाद से इन्वेस्टर्स को डिजाइन पसंद नहीं आ रहे है। कुछ ना कुछ करना होगा। धोखा माही ने भी बल्कि गौतम ने दिया है। जिसके बाद वसुंधरा कुछ कहती है नहीं लेकिन इसमें वो गौतम का ही साथ देना चाहती है। प्रेम घर में आता है और नीता उसका मजाक बनाती है कि, एक कुकिंग कंपटीशन होने वाला है जिसमें उसे हिस्सा लेना चाहिए था लेकिन अब तो वेट करना होगा वो भी, पांच साल। प्रेम नीता को उसका मजाक बनाने के लिए कहता है और कहता है कि, अब उसे कोई भी मतलब नहीं है।
अनुपमा की कोशिश
कुणाल बाहर मॉर्निंग के समय आता है और उसे ख़ुशबू आती है खाने की। जिसके बाद बाहर वो अनुपमा को देखता है और कुणाल उसे अंदर बुलाता है। ऐसे में अब कुणाल से मिलकर अनुपमा बहुत खुश होती है। जहां, वो अपने बनाए खाने को टेस्ट करने के लिए कहती है और उसे रिक्वेस्ट करती है क्या वो कभी उसके कैफे आ सकता है ? कुणाल खाने मे बिजी रहता है और अनुपमा के खाने की तारीफ करता है। जिसके बाद वो कहता है जल्द से जल्द वो आएगा। अनुपमा आजकल के लिए उसे कहती है और अनुपमा का मान रखने के लिए वो तैयार हो जाता है। प्रेम वहां से चले जाता है और नीता को राही कहती है कि, अभी प्रेम को सभी का सपोर्ट चाहिए। जिसके लिए सभी को हिम्मत बनी पड़ेगी। इस बीच राही और परी की बहस हो जाती है। क्योंकि, परी भी इस बार बात समझ नहीं रही होती है। दूसरी तरफ, अब ख्याति राही को चिंता करने से मना करती है और राजा राही से माफी मांगता है। वसुंधरा ये सब में अनुपमा की गलती बताती है और कहती है सब कुछ बर्बाद करके चली गई। राही को समझ नहीं आता है वो कैसे करेगी ये सब ठीक ?
कुणाल का सरप्राइज़
कुणाल के घर से अनुपमा चली जाती है और जाते – जाते वो वॉचमैन को भी खाना देती है। जिसके बाद अब गौतम और तोशु माही को लेकर साजिश करते है। लेकिन अचानक गौतम की नजर बाउजी पर जाती है। जहां, वो देखता है कि, बाउजी अगरबत्ती बेच रहे है लेकिन, अचानक वहां खड़े एक शख्स को चक्कर आ जाता है और वो काफी परेशान होता है। बाउजी उसकी मदद करते है और उसे होश में लाते है। शख्स बाउजी की तारीफ करते है। वही दूसरी तरफ, अब गौतम ये सब देखकर अनुपमा के परिवार के मजाक बनाता है। वही बा को खाना बनाने में जम नहीं रहा होता है क्योंकि, तबियत खराब हो जाती है। लेकिन, बा कहती है वो सब कर लेगी। जिसके बाद घर की मालकिन को गुस्सा आता है और बा को घर से निकाल देती है। बाउजी उसी घर के बाद अगरबत्ती बेचने आते है और बा बाउजी को देखती है। जिसके बाद दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। अनुपमा अपने कैफे में कुणाल का इंतजार करती है। जिसके बाद अब कुणाल को लेकर दिग्विजय भली बुरी बातें कहता है और तब तक कुणाल वहां आ जाता है। ऐसे में वो अनुपमा की बनाई डिश को देखता है और उसकी तारीफ करता है। अनुपमा भी कुणाल के नेचर को लेकर उसकी तारीफ करती है। लेकिन कुणाल कहता है जब अच्छा हूं मैं तो यहां बुराई क्यों की जा रही थी ? अनुपमा को समझ नहीं आता है वो क्या जवाब दे ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के कैफे में कुणाल आता है जो अनुपमा के जमकर तारीफ करता है और कहता है उसके कैफे का वो रिव्यू जरूर लिखेगा। कैफे में सभी की भीड़ लग जाती है और जमकर तारीफ भी होती है। लेकिन तब तक कैफे में सरकारी लोग ताला लगा देते है जिसे देखकर अनुपमा और दिग्विजय परेशान हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

