32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 17th मार्च 2026 रिटेन अपडेट :  गौतम और माही में हुई बहस, टूट गया विश्वास

अनुपमा 17th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब माही गौतम से मांग रही है अपना हक।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत राही से होती है। जहां, सभी घर के बच्चे के साथ जमा होते है और अपने प्राची को याद करते है। इस दौरान ही प्राची से जुड़ी बात को याद कर अंश गौतम को लेकर बुरा भला कहता है कि, उसकी वजह से ऐसा हो रहा है।

अनुपमा और राही की मुश्किलें

माही को ये बात अच्छी नहीं लगती है लेकिन, राही इस बात को समझती है और सभी फोन करते है अनुपमा को जहां अनुपमा अपना दुख किसी को बताएगी नहीं ये बात राही को भी पता होता है। वीडियो कॉल पर राही देखती है कि, किस तरह से अनुपमा ने अपना घर बदल दिया हुआ है। ये बात अनुपमा से राही पूछती है लेकिन अनुपमा कहती है गर्मी बहुत हो रही थी जिसकी वजह से उसने ऐसा किया है। देविका चाहती थी वो बड़े घर में रहे जिसके लिए उसने घर ही चेंज कर दिया है। राही को अनुपमा का झूठ समझ आ था होता है लेकिन वो कुछ कहती नहीं हैं। वही दूसरी तरफ राजा सभी की बाते सुन चाहता है लेकिन प्रेम उसे ऐसा करने से मना करता है। वही जस्सी अंश को लेकर खाने में कुछ संभालने को कहती है लेकिन, प्रेम जस्सी की बातों को समझता है और अंश के लिए कहता है वो बहुत अच्छा इंसान है उसे सोचना चाहिए।

दिग्विजय का इमोशनल मोमेंट

घर जया सिटी बजाकर घूम रही होती है। जिसे शोर करने से अनुपमा मना करती है। वही बंकू पर दिग्विजय चिल्लाता है कि, उसने समान यहां क्यों रख दिया हुआ है ? अनुपमा दिग्विजय से माफी मांगती है और वहां से दिग्विजय चला जाता है। माही और गौतम में कमरे में बहस चालू हो जाती है क्योंकि, माही अब अपना हक मांग रही होती है लेकिन गौतम उसे कहता है अगर उसने अपने भाई – बहन को ये सब के बारे में बताया तो सही नहीं होगा प्रार्थना के साथ जो हुआ। वैसा ही हाल माही के साथ भी होगा। माही कुछ कहती नहीं है जिसके बाद वो कमरे से बाहर निकल आती है और बाहर वो राही को देखती है। जहां राही उसे कुछ कहती नहीं है। दिग्विजय के सामने जया परी की ड्रेस पहनकर आ जाती है और दिग्विजय को अपनी बेटी याद आ जाती है कि, किस तरह से वो अपनी बेटी को इस ड्रेस में देखा करता था और जब उसने मरने की बात की थी तो, कितने प्यार से उसे संभाला गया था। लेकिन अचानक दिग्विजय जया को गले लगा लेता है और जया उसे सॉरी कहती है। जहां से वो चले जाता है। बंकू खाने में जया के काजू की मिठाई लेकर आता है जिसे खाकर सभी को उसका टेस्ट बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। दूसरी तरफ अब कंपनी में नए डिजाइनर हायर करने की बात कोठारी हाउस में चल रही होती है। जहां राही माही की बात करती है और उसे अपने पैरों पर खड़े होने की बात करती है। प्रेम इस बात पर राही का साथ देता है लेकिन, गौतम इस चीज के लिए ना कहता है क्योंकि, माही पूरी तरह से नई है। ऐसे में सभी माही का साथ देते है लेकिन वसुंधरा को पसंद नहीं आता है कि, माही ऐसा कुछ काम करे।

अनुपमा की मुश्किलें

अनुपमा अगले दिन खाना बनाने के लिए अपने मेहमान के घर जाती है। जहां, अनुपमा को लोग वहां के बुरा भला कहते है और कहते है उसने खुद ने मैसेज किया था। लेकिन अब सच सामने आ गया है कि, उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में भी कंप्लेन है। अनुपमा की बातों को पॉल वहां आकर साबित कर देता है और अनुपमा से कहता है उसे बदला कैसा लगा ? अनुपमा की अगली चुनौती हर बार की तरह इस बार भी बड़ी होगी ऐसा अब अनुपमा को लगने लगता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, बंकू के लेट होने की वजह से दिग्विजय उसे डांट लगाता है जिसके बाद अनुपमा दिग्विजय पर गुस्सा करती है और उसे समझाती है कि वो अपने खुशी के वजह से किसी और को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here