अनुपमा 17th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है।क्योंकि, जहां, अब अनुपमा को लग रहा होता है कि, बा और बाउजी हैं काफी मुश्किल में।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा कैफे को लेकर उदास होती है। क्योंकि कैफे में अभी तक कोई शख्स आया नहीं होता है। अनुपमा सभी को हिम्मत रखने के लिए कहती है क्योंकि, अगर हमने काम चालू किया है तो, काम शुरू भी जल्द हो जाएगा।
माही पर लगा इल्जाम
अनुपमा कैफे में अंधेरा होने से पहले ही, मोमबत्ती देती है और सभी उसे जलाते है जिसे उम्मीद की किरण ना बंद हो। दिग्विजय को याद आने लग जाता है कि, उसकी बेटी जब थी तो कैफे बहुत ही अच्छा चलता था क्योंकि उन्होंने हमेशा ही कस्टमर का सोचा था। मोमबत्ती को सभी लोग जलाते है और उम्मीद करते है कि, इस बार उनके कैफे में कुछ अच्छा हो जाए। वही दूसरी तरफ माही पर बा इल्जाम लगाती है कि, उसने डिजाइन चोरी किए हुए है। गौतम बा को कहता है कि, उसे समझना होगा अपने बदले के लिए माही बिजनेस का इस्तेमाल कर रही है और पैसे यहां से ले रही है। डिजाइन अच्छे अपनी तरफ रखे जा रहे है। माही पहले अपने आपको साबित करने की कोशिश करती है जिसके बाद वो कहती है कि, घर में ही चोरी करने की आदत उसकी नहीं है। राही वहां आकर बा को समझाने की बात करती है कि, उसे माही का साथ देना चाहिए क्योंकि हर बार माही गलत नहीं होती है। माही जाते – जाते चैलेंज देती है कि, वो अब अपना ज्वेलरी लांच करेगी और अपना नाम खुद ही वो मार्केट में कर लेगी। राही को बा अपनी जिदंगी पर ध्यान देने की बात करती है लेकिन, माही कहती है एक ना एक दिन जरूर होगा ऐसा।
बा और बाउजी की कोशिश
अनुपमा और बंकू दोनों ही कैफे को लेकर एडवरटाइजिंग करने की कोशिश करते है जहां, कुछ लोग अनुपमा की तारीफ करते है। वही दूसरी तरफ अपने – अपने काम से बा और बाउजी वापस आते है और देखते है कि, दोनों ही अपने काम से परेशान होते है लेकिन कोई किसी को कुछ कहता नहीं है। बा और बाउजी दोनों ही एक दूसरे से अपना दुख छिपाते है और कहते है कि, काम और खेल में मजा आते रहता है। अंश दोनों से पूछता है कि, कहां गए थे दोनों ? लेकिन कोई भी सही जवाब नहीं देता है। अंश को लगता है वृद्ध आश्रम गए हुए है लेकिन ऐसा नहीं होता है और बाउजी कहते भी है कि, ऐसा कुछ नहीं है। बा चाय बनाने के लिए उठती है लेकिन, अचानक वो गिर जाती है और अंश और बाउजी परेशान हो जाते है। बाउजी कहते है कि, लीला कुछ छिपा रही है लेकिन बा कुछ नहीं कहती है बल्कि बताती है और एक कल किटी पार्टी है उसकी जिस वजह से वो जाना चाहती है। अपने कैफे को लेकर अनुपमा काम करना शुरू कर देती है और कैफे की जानकारी भी आसपास के लोग लेते है। जहां, अनुपमा सभी से कहती है कि, ये जानकारी उसे ग्रुप में डालना चाहिए जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग कैफे में आए। बंकू अनुपमा से पूछता है वो इतना विश्वास क्यों करती है ? अनुपमा बताती है काम ही पूजा है और पूजा पर उसे विश्वास कैसे नहीं होगा ?
अनुपमा की आशा
अनुपमा सपना देखती है कि, बा और बाउजी दोनों को पाखी और तोशु ने परेशान कर दिया हुआ है जिसकी वजह से अब, दोनों को लेकर अनुपमा को चिंता होती है लेकिन, अनुपमा जब फोन करती है तो, बा और बाउजी दोनों ही झूठ कहते है कि, अच्छा है सब कुछ। कैफे और कस्टमर के इंतजार में नई शुरुआत होती है। जहां अनुपमा किसी को भी हिम्मत हारने से मना करती है। सभी को उम्मीद रहती है उसका कैफे वापस से शुरू होगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के कैफे में कुणाल आता है जो अनुपमा के जमकर तारीफ करता है और कहता है उसके कैफे का वो रिव्यू जरूर लिखेगा। कैफे में सभी की भीड़ लग जाती है और जमकर तारीफ भी होती है। लेकिन तब तक कैफे में सरकारी लोग ताला लगा देते है जिसे देखकर अनुपमा और दिग्विजय परेशान हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

