अनुपमा 16th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा परेशान हो जाती है जया को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा जया के स्कूल में उसके खिलाफ कंप्लेन सुनती है। जया बताती है कि, किस तरह से उसे गरीब, अनाथ बताया गया है।
अनुपमा और देविका की दोस्ती
अनुपमा ये बात सुनकर जया का साथ देती है और वो कहती है सलोनी को ज्या से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि जया को अपनी गलती का एहसास है और इस सबके बाद उसे चीजों को समझना चाहिए। अनुपमा बातों को समझती है और जया को माफी मांगने के लिए कहती है। सलोनी की मां अनुपमा और जया दोनों को बुरा भला कहती है। जहां टीचर अनुपमा का साथ देती है। गरीब अनाथ ये सभी चीजें सलोनी ने यहां नहीं सीखा होगा। परिवार में भी बच्चों को रखा जाता है। अनुपमा प्रिंसिपल का धन्यवाद करती है और वहां से चली जाती है। अनुपमा की ट्रैफ प्रिंसिपल करती है कि, देविका और वो दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त है इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उसे। अनुपमा देविका को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताती है। वही राही को प्रेरणा बहुत ही खूबसूरत सा ड्रेस गिफ्ट करती है। वही राही और प्रेम दोनों अब अपने घर शाह परिवार जाना चाहते है। प्रेम राही को चलने की बात करता है लेकिन देखता है वसुंधरा नाराज है जिसे प्रेम बहुत ही प्यार से मनाता है। वही दूसरी तरफ बा और बाउजी दोनों बाहर चाय का आनंद लेते है। जहां बाउजी अब बा को गजरा लाकर देते हैं।
पॉल का फूटा गुस्सा
प्रेरणा राही को कॉफ़ी के लिए कहती है लेकिन, राही मना करती है क्योंकि उसे शाह हाउस जाना होता है। शाह हाउस आते ही प्रेम सीधा किचन में चला जाता है खाना बनाने के लिए जिसे राही कहती है उसे कभी लगा ही नहीं था इतना अच्छा जीवन साथी मिलेगा ? प्रेम राही का शुक्रिया करता है और राही को बाहर जाने के लिए कहता है। अंश से जस्सी कहती है क्या वो लस्सी पीना चाहता है ? मजा आने वाला है ? अंश मना नहीं करता है और उसे बनाने के लिए कहता है। रास्ते में अनुपमा के साइकिल की चैन खराब हो जाती है। जहां जया को अनुपमा स्टोरी सुनाती है और साइकिल की चैन ठीक करती है लेकिन, तब तक वहां पॉल आ जाता है और अनुपमा को किसी के घर खाना बनाने से मना करता है क्योंकि वो बनाएगी तो उसके होटल में कौन आयेगा ? खाना खाने ? अनुपमा को बात सही लगती है। लेकिन पॉल जाते – जाते धमकी देते हुए जाता है। अनुपमा वहां सभी लोगों को कहती है उसने किसी का धंधा नहीं लिया है। बस उसने अपनी कोशिश की है। अनुपमा की बातों को सब समझते हैं। रास्ते में जया लिफ्ट मांगती है लेकिन, दिग्विजय रुकता नहीं है। जया दिग्विजय को बुरा भला कहती है लेकिन, अनुपमा ऐसा करने से उसे मना करती है। दिग्विजय को डॉक्टर कहते है कल पार्टी है और पार्टी में जाने के लिए दिग्विजय को आना होगा। ऐसे में दिग्विजय अपनी जिद्द नहीं चला पाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जया परी की ड्रेस पहनकर पूरे घर में डांस करती है। जहां दिग्विजय को सावी की याद आने लग जाती है और वो जया को गले लगा लेता है। ऐसे में, अब दिग्विजय जया पर गुस्सा करता है। वही दूसरी तरफ पॉल अनुपमा के खिलाफ सारी बातें उसके मालिक को बताता है। जहां अनुपमा खाना बनाना चाहती है लेकिन पॉल के वजह से उसका सब कुछ बिगड़ जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

