34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 15th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा ने नई कोशिश, तोशु ने बताया माही का सच

अनुपमा 15th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां, अब अनुपमा कर रही है शुरू सावी का नया कैफे।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा कैफे का मेन्यू लिख देती है जिसके बाद अनुपमा कैफे को तैयार करती है। ऐसे में, अब अनुपमा सारी चीजों को तैयार करती है। लेकिन अचानक बंकू बेंच पर बैठने जाता है और वहां से गिर जाता है।

बा और बाउजी की परेशानी

अनुपमा बंकू को कहती है वो ठीक तो है ? अचानक कैसे गिर गया है ? अनुपमा देखती है बेंच और कुर्सी दोनों ही काफी ज्यादा खराब है जिसके बाद उसे बदलने की बात की जाती है लेकिन तब तक वहां दिग्विजय आता है और ये सब के लिए उसका गुस्सा फूट जाता है कि, किस तरह से अनुपमा ने मेन्यू लिख दिया है ? किस तरह से बेंच और सारी चीजों को वो बदलना चाहती है ? दिग्विजय सभी चीजों को बदलने के लिए मना करता है नहीं तो अनुपमा को काम छोड़कर जाना होगा। अनुपमा कहती है सर की मर्जी का ही सब कुछ होने वाला है। वही दूसरी तरफ, माही और अंश गौतम के खिलाफ प्लान बनाते है जिसे तोशु सुन लेता है कि, गौतम के खिलाफ सभी केस कर उसे जितना चाहते है। ये बात वो गौतम को बताने की सोचता है। जिसके बाद गौतम को ये बात पता चलती है और वो तोशु को खूब सारे पैसे देता है और कहता है दोनों को वो अब संभाल लेगा।

सावी की याद

बा और बाउजी काफी परेशान होते है क्योंकि घर खर्च के लिए अभी कोई भी उन्हें पैसे नहीं दे रहा है। जिसके बाद बाउजी फैसला करते है कि, उन्हें अब काम करना चाहिए। जिसे घर में कुछ पैसे आए। लेकिन बा ये नहीं चाहती है और अब बा भी सोचने लग जाती है कि, उन्हें ही कुछ ना कुछ करना होगा। अनुपमा घर के बाहर आते ही सभी को बताती है कि, कैफे शुरू होने वाला है। दिग्विजय ने किसी को कुछ बताया नहीं होता है लेकिन, सभी लोग बहुत खुश होते है कि, कुछ तो अच्छा हो रहा है जिदंगी में। अनुपमा के पास सोनार आता है जिसे अनुपमा ने अनुज की निशानी दी हुई होती है पैसे के लिए। अनुपमा कुछ और दिन की मोहलत मांगती है और तब तक उसे अनुज की याद आ जाती है। वो कहती है जल्द से जल्द वो लेकर चली जाएगी। पाखी घर में आती है खूब सारी शॉपिंग करके जिसे देखकर बा हैरान हो जाती है कि, इतने पैसे बर्बाद करने की क्या जरूरत है किसे भी ? पाखी ईशानी को ये सब दिखाती है। वही गौतम सारी चीजें बा को बताता है कि, माही अपना ब्रांड लॉन्च कर रही है और सैलरी हम से ले रही है। अनिल माही की तारीफ करता है क्योंकि, माही की वजह से ही काम में फायदा हो रहा है। लेकिन वसुंधरा अनिल के फैसले और नजरिए दोनों को गलत बताती है और कहती है माही जो भी कर रही है गलत के रही है ऐसे में, गौतम को कुछ ना कुछ करना होगा। गौतम अब इस बात से काफी खुश होता है और अब माही से बदला लेने की सोचता है।

अनुपमा की परेशानी

अनुपमा बंकू के साथ बाजार जाती है और कुर्सी देखकर कैफे के लिए लेने का सोचती है लेकिन दिग्विजय की वजह से वो ले नहीं पाती है। बंकू बताता है सालों पहले वो कुछ चीजों को तोड़ कर या खराब चीजों से अच्छी चीजें बनाता था। अनुपमा इसमें अब बंकू की मदद लेना चाहती है और उसे मदद करने के लिए कहती है। जिसके बाद बंकू को वो ऐसी जगह लेकर जाती है। जहां ख़राब और अच्छी चीजें दोनों होती है और बंकू को अपनी कलाकारी बताने के लिए कहती है। बंकू को ये प्लान अनुपमा को बहुत अच्छा लगता है। वही अब राही प्रेम को देखकर प्रेम से उसके और प्रेरणा के बारे में पूछती है। लेकिन प्रेम समझ जाता है कि, राही अपने आंसू को रोकने की कोशिश कर रही है जिसके लिए उसे अब प्रेम सपोर्ट करता है और कहता है कि, उसे प्रेम से छिपाने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद राही प्रेम को सबकी जिंदगी के स्ट्रगल को बताती है और बात अनुपमा पर आ जाती है लेकिन प्रेम अब कहता है वो याद नहीं करना चाहता है उसे इसलिए अब उसे अनुपमा से दूर रहना होगा। लेकिन ये सब चीजें राही के लिए नहीं होती है। राही सभी से मिल सकती है और उनका सपोर्ट भी कर सकती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के कैफे कई सारे नए लोग आते है जहां, वो सभी का स्वागत करते है। वही दूसरी तरफ, कस्टमर की बेटी सावी होती है जो अनुपमा के कैफे की जमकर तारीफ करती है। ये देखकर सभी को बहुत अच्छा लगता है। जिसके बाद अनुपमा और सभी लोग जमकर डांस करते है और दिग्विजय को देखकर सभी लोग शांत हो जाते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here