32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 13th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा की मुश्किलें, राही और प्रेरणा की मुलाकात

अनुपमा 13th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब राही को दे रही वसुंधरा सलाह।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत दिग्विजय से होती है। जहां, बंकू दिग्विजय से खाने में चेंजेस करने की बात करता है लेकिन वो बंकू पर गुस्सा करता है कि, ऐसी क्या जरूरत है ? अनुपमा तभी वहां आती है और जया सभी को बाएं कहती है। जिसके बाद जया दिग्विजय को भूत कहने वाली होती है लेकिन कहती नहीं है। अचानक से वहां की लाइट खराब हो जाती है और बंकू लाइट ठीक करने की बात करता है।

वसुंधरा का फूटा गुस्सा

दिग्विजय अपना नाम लेना जया को सिखाता है लेकिन, जल्दी – जल्दी में दिग्विजय खुद भी अपना नाम गलत ले लेता है। ऐसे में जया दिग्विजय का दिग बोलती है। जिसे सुनकर दिग्विजय को अपनी बेटी याद आ जाती है और जया पर उसका गुस्सा फूट जाता है कि, अगर उसने संभाला नहीं तो सही नहीं होने वाला है क्योंकि, दिग सिर्फ और सिर्फ उसकी बेटी उसे बुला सकती है। राही वहां मीटिंग कर रही होती है। जहां, राही के सामने वसुंधरा प्रांची को चुप करवाती है और राही मीटिंग के लिए साइड में चली जाती है। राही की मीटिंग खत्म होने से पहले वसुंधरा राही को लेकर प्रेम से बुरा भला कहती है जिसमें प्रेम राही का साथ देता है और कहता है वो बच्चे से लेकर सभी काम एकसाथ करती हैं। वही राही के आते ही प्रेम बच्चा राही को दे देता है। राही प्रेम से प्रेरणा के बारे में पूछती है और तब तक प्रेरणा आ जाती है समान लेकर जिसके बाद उसके कपड़े हील्स को देखकर वसुंधरा उसे ताने मारती है लेकिन इन सभी बातों का वो बुरा नहीं मानती है जिसके बाद वसुंधरा उसे रजनी के पास चले जाने के लिए कहती हैं। लेकिन प्रेरणा कहती है उसे कुछ भी ऐसा नहीं करना है। वही प्रेरणा और प्रेम दोनों काम के लिए बाहर चले जाते हैं। जहां राही से प्रेम डिनर के लिए पूछता है और राही हां कह देती है। वसुंधरा राही को प्रेम पर ध्यान देने की बात करती है नहीं तो पराग की तरह वो भी दूर चले जाएगा।

राही हुई परेशान

ख्याति इस बात को लेकर बुरा भला कहती है लेकिन राही अपनी मां को समझाती है कि, पराग के लिए वो भी परेशान रहती है लेकिन ऐसा चलने वाला नहीं है। जिसके बाद राही कहती है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा चिंता करने की बात नहीं है। जसप्रीत का मैनेजर अंश होता है और वो सारे काम को देख रहा होता है। जहां अब किसी को भी उसका अगला डेट चार महीने बाद मिलने वाला होता है लेकिन, एक क्लाइंट को जल्दी चाहिए होता है। क्लाइंट के बीच में तोशु आता है और पैसे से डेट फिक्स करने की बात करता है और ऐसे में तोशु उसे ये सब से दूर रहने के लिए कहता है। अनुपमा के यहां पूजा पाठ शुरु होने वाला होता है। जहां, हंसते खेलते अनुपमा सारा पूजा का काम कर लेती हैं। जिसके बाद अनुपमा की तारीफ सब करते है और वही से थोड़ा आचार बनाकर बंकू को अनुपमा देती है। बंकू कहता है घर से दूर है इसलिए उसे ये सब चीज की याद आ जाती है। जसप्रीत वहां आकर अपने क्लाइंट को जाने के लिए कहती है क्योंकि, जसप्रीत को भरोसा होता है अंश कोई गलत काम नहीं करेगा।

दिग्विजय की यादें

अनुपमा को कुछ दूर चलते ही एक गुंडा वहां आता है। जहां, वो अनुपमा को भला बुरा तो कहता ही है साथ में उसे बताता है कि, दिग्विजय कितना खतरनाक इंसान है उसे संभल कर रहना चाहिए। दिग्विजय को सभी तरफ से उसकी बेटी की यादें घेर लेती है। जिसके बाद वो अंदर कैफे में जाता है। दूसरी तरफ तोशु बा से कहता है देखने को क्या कुछ चल रहा है क्योंकि अगर अब जसप्रीत घर में आई तो, डांस करवायेगी सभी से। अनुपमा को कैफे में लगता है जया है वो बाहर से ही देखती है लेकिन, वहां वो दिग्विजय को डांस करता हुआ देखती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा बंकू से पूछती है इतना अच्छा कैफे कैस बंद है ? बंकू बताता है कि, ये कैफे उसकी बेटी का है। कही ना कही उनकी बेटी की जान उसके पापा के वजह से गई है। ऐसे में, अनुपमा को समझ नहीं आता है ऐसा क्या हुआ था ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters  के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here