अनुपमा 13th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपने टास्क की वजह से।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा और सभी लोग गेम के रूल को समझ जाते है। साथ ही अब अनुपमा को होती है चिंता।
किंजल की जीत
अनुपमा समझ नहीं पाती है कि किस तरह से उसकी टीम नहीं लड़ेगी ? क्योंकि कोठारी के परिवार की तरह से जो लोग है वो किसी ना किसी को परेशान करने वाले है। अनुपमा की नजर तभी परिवार के फोटो पर जाती है जो पूरी तरह टूटी हुई होती है। ये देखकर अंश भी परेशान हो जाता है। लेकिन अंश अनु मां को समझाने की कोशिश करता है। जिसकी वजह से अनुपमा उसे टेंशन लेने के लिए मना करती है। वही तभी अनुपमा सारी चीजों को समझ जाती है और दिग्विजय भी उसे समझाने की कोशिश करता है। क्योंकि ये सिर्फ एक टास्क है और टास्क में हारना या जितना है। इसके अलावा दोनों को ही दिमाग से भी खेलना होगा। अनुपमा बातों को समझती है और टीम की अनाउसमेंट हो जाती है।
प्रेम का गुस्सा
जहां पता चलता है पहला टर्म किंजल और श्रुति का होने वाला है। श्रुति अपने टीम से पहले प्रेम को समझाती है लेकिन प्रेम उसे अपने पर ध्यान देने के लिए कहता है। क्योंकि किंजल बहुत ज्यादा ही स्मार्ट है। वही अब राही भी अनुपमा से कहती है वो अपनी मां को ऑडर नहीं दे सकती है। लेकिन अनुपमा उसे गेम को खेलने के लिए कहती है। पाखी और तोशु दोनों ही बहुत खुश होते है क्योंकि इस बार अनुपमा की टीम पक्का हो हार जाएगी। लेकिन पाखी तोशु खुश होते है। इस बीच ही पहला बजर बजता है। जिसके बाद श्रुति किंजल को कहती है अनुपमा सारा खाना खुद बनाएगी। किंजल नहीं बनाएगी लेकिन किंजल छोड़ती नहीं है। वो सारी चीजें करती रहती है और दोनों के बीच छीना झपटी भी होती है। जिसकी वजह से ये राउंड किंजल जीत जाती है ऐसे में अब अनुपमा की टीम और कोठारी में बहस हो जाती है। राही प्रेम को समझाती है उसे शांत रहना चाहिए क्योंकि अभी भी बहुत सारा राउंड बाकी है। चीजों को समझना होगा जिसे सभी लोग गेम को खत्म कर पाएंगे। राही की बात को प्रेम समझता है और नेक्स्ट गेम का सभी इंतजार करते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा देखती है कि राही के दुप्पटे में आग लग जाती है। जिसके बाद अब अनुपमा उसे बचाने की कोशिश करती है और उसे ऑडर देती है आराम करने का जिसके बाद अब अनुपमा की टीम जीत जाती है क्योंकि, अब राही ने ये ऑडर मान लिया है। ऐसे में अब राही पर प्रेम इल्ज़ाम लगाता है कि किस तरह से अनुपमा ने सारी चीजों को खराब कर दिया। लेकिन राही भी ने उनका साथ दिया है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

