30 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

अनुपमा 13th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा को मिला दिग्विजय का ऑफर, प्रेम का फुटा गुस्सा

अनुपमा 13th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां, अब प्रेम का गुस्सा घरवालों पर फूटता नजर आ रहा है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा के बैग को देखकर पाखी उसका मजाक बनाती है और माही अपने काम के बारे में बताती है कि, उसने पाखी के साथ काम शुरू किया है जिसकी वो मार्केटिंग कर रही है।

अनुपमा की परेशानी

पाखी और तोशु दोनों ही अनुपमा का मजाक बनाते है कि, वापस आई है और झगड़ा शुरू हो गया है। इसलिए अब उसे ध्यान से रहना होगा। जो मां प्रेम और राही की नहीं हुई वो हमारी क्या होगी ? राही और प्रेम का सोचकर अनुपमा भी उदास हो जाती है। जिसके बाद ईशानी वहां अनुपमा का साथ देती है और कहती है कि, किस तरह से अनुपमा ने चीज़ों को संभाला है। ईशानी और पाखी में बहस हो जाती है और पाखी ईशानी को ये सब से दूर रहने के लिए कहती है। ईशानी बताती है कि, पाखी इतनी बिजी रहती है कि, ईशानी कैसी है क्या कर रही है ? ये तक का अंदाजा पाखी को नहीं होता है। पाखी को अनुपमा समझाने की कोशिश करती है कि, उसे अपन काम में से टाइम निकालकर ईशानी को देना चाहिए वो भी उसकी बेटी ही है। वही दूसरी तरफ अनुपम प्रेम और राही की वजह से उदास होती है और अब वो यहां से जाने का फैसला करती है। लेकिन कहां अनुपमा जाएगी उसे समझ नहीं आता है।

प्रेम का डर

प्रेम सुबह – सुबह कॉफी पी रहा होता है। जहां ख्याति उसका ख्याल रखती है और अब नीता वहां आकर ख्याति से खाना मांगती है क्योंकि, प्रेम के पास कुछ काम नहीं है वो आराम से कर लेगा लेकिन, उसे जाना होगा। राजा और परी भी साथ में होते है और राजा इस बीच ही प्रेम को हिम्मत देता है कि, प्रेम को चिंता करने की बात नहीं है लेकिन, प्रेम उसे धक्का दे देता है जिसकी वजह से परी का गुस्सा प्रेम पर फूट जाता है लेकिन, राही समझाती है कि, ऐसा कुछ नहीं है प्रेम अभी गुस्से में है सिर्फ इसलिए ऐसी चीजें हो रही है। नीता राही को परी और राजा से इस तरह से बात करने के लिएमना करती है क्योंकि, बच्चों पर बात आएगी तो बात सही नहीं होगी। दिग्विजय बार – बार सावी की यादों में रहता है और इस बार वो कैफे के बारे में भी सोचता है जिसके लिए वो अनुपमा को याद करता है। वही दूसरी तरफ अनुपमा बैग पैक करती है और अचानक से उसके पास एक तितली आती है जिसे देखकर अनुपमा कुछ सोचने लग जाती है। जया बताती है उसने पढ़ा था कही कि ऐसी तितलियों का कोई दोस्त नहीं होता है ये बहुत अकेली होती है। वही तितली दिग्विजय के पास आती है और वो इसे सावी की यादें समझता है। अनुपमा दिग्विजय के कैफे के बारे में सोचती है और उसे दिग्विजय का फोन आता है जिसके बाद अनुपमा इस काम के लिए हां कह देती है और उसे काम के लिए दिग्विजय बुलाता है। अनुपमा के जाने से पाखी और तोशु खुश होते हैं। वही बाउजी उसे कहते है अब आशीर्वाद बना रहेगा उनका हमेशा के लिए। अनुपमा घर में सभी से मिलकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए चली जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा गोवा आते ही साफी का कैफे चालू करती है और मेन्यू लिख देती है जिसकी तारीफ बंकू करता है और अचानक से वो बेंच से गिर जाता है। जिसके बाद दिग्विजय अनुपमा पर गुस्सा करता है कि, वो आते ही चीजों को बदलवाना शुरू के रही है ? कैफे और मेनू उसकी बेटी ऐसे नही लिखती थी। दिग्विजय कहता है बिना बदलवाए चीजों को वो चला सकती है तो ठीक है नहीं तो वो जा सकती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here