30.8 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026

अनुपमा 12th जून 2026 रिटेन अपडेट : राही और प्रेम का अनोखा रिश्ता, बा का फूटा गुस्सा

अनुपमा 12th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान अपनी बेटी को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा को दिग्विजय और राही की चिंता होती है। लेकिन चिंता कम करने के लिए दिग्विजय अनुपमा से बात करता है।

प्रेम का फूटा गुस्सा

जहां अनुपमा उसे राही की चिंता के बारे में बताती है और कहती है उस कि उसे चिंता रहती है कि, राही और प्रेम का रिश्ता कही ना कही खतरे में आ गया है। दिग्विजय अनुपमा को शांत करवाता है और कहता है कि, राही और प्रेम का रिश्ता भी एक समय के बाद भी ठीक हो जाएगा। दूसरी तरफ वसुंधरा प्रेम को समझाती है कि, प्रेम और राही का रिश्ता अनोखा है उसे तोड़ना नहीं चाहिए। लेकिन प्रेम उसकी बात नहीं सुनता है और कहता है कि, अनुपमा जोशी से वो बदला लेकर रहेगा। कमरे में आते ही प्रेम देखता है कि किस तरह से राही ने उसके कमरे को सजाया हुआ है। जहां राही प्रेम से माफी मांगती है और कहती है आज के बाद वो कभी भी ऐसी गलती नहीं करेगी। जिसके बाद प्रेम भी उसे माफी मांगता है। अगली सुबह अनुपमा आरती करती है और बंकू घर से जाने की बात करता है दिग्विजय से लेकिन, बंकू को अब खुद से हिम्मत करना होगा।

अंश और प्रेरणा का अनोखा रिश्ता

अनुपमा आरती करती रहती है। जिसके बाद माही को परी का मैसेज आता है और पता चलता है कि, प्रेम और राही के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। ऐसे में अब अनुपमा को खुशी होती है कि, राही ने समझा लिया है प्रेम को। दूसरी तरफ अब अनुपमा प्रसाद देती है। जिसके बाद अंश और प्रेरणा अपने रिश्ते की बात अनुपमा को बताते है। जिसे सुनकर अनुपमा बहुत खुश होती है। वही घर में ए खुशी को अनुपमा बांटने की कोशिश करती है और घर के लोगों को समझ नहीं आता है अचानक क्या हुआ है ? अनुपमा अंश और प्रेरणा के रिश्ते के बारे में बताती है लेकिन, बा को ये फैसला सही नहीं लगता है और वो इस रिश्ते के खिलाफ जो जाती है।वही दूसरी तरफ दिग्विजय और बंकू की बात ईशानी सुन लेती है जहां वो बंकू को रोकने की कोशिश करती है लेकिन, दिग्विजय कुछ समय के लिए मना करता है। ऐसे में अब ईशानी दिग्विजय से कहती है अगर बंकू गया तो, वो सभी को बता देगी कि वो बंकू से प्यार करती है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा प्रेरणा और अंश के रिश्ते के लिए मिठाई बांट रही होती है। जिसके बाद अब बा का गुस्सा फुट जाता है और वो कहती है अंश के लिए प्रेरणा सही नहीं है। ऐसे में बंकू ईशानी के लिए कहती है कि, उसने बंकू की गरीबी देखी है लेकिन, आज भी वो प्यार करती है उसे। बंकू के लिए ईशानी को पाखी थप्पड़ मार देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here