अनुपमा 11th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब गौतम के सामने आ गई है नई चुनौती।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत राही से होती है। जहां राही प्रेम से कहती है अपना जो भी होता है अपने जैसा होता है। इसलिए अब प्रेम को कैफे हर हालत में खोलनी चाहिए।
राही का फैसला
प्रेम राही को समझाने की कोशिश करता है लेकिन वो समझा नहीं पाता है। वही अनुपमा को बुरा लगता है कि उसने राही पर हाथ उठाया है जिसकी वजह से वो कहती है बच्चों की आदत खराब होती जा रही है हर चीज में उन्हें बस अब अपने लोगों से बहस करनी होती है। अगले दिन अनुपमा जया के स्कूल को लेकर परेशान होती है। क्योंकि उसका यहां के स्कूल में पहला दिन होता है वो छोड़ने नहीं गई होती है। राही पूजा आरती करती है जिसे करने के बाद गौतम वसुंधरा से कहता है ये कौन से जंग का ऐलान कर रही है ? वसुंधरा कहती है उसे मतलब नहीं है लेकिन ये मां बेटी की जोड़ी टूटनी चाहिए। वही, श्रृति के पास प्रेरणा अपना काम लेकर आती है और कहती है अब प्रेम के कैफे के लिए वो जल्द ही काम शुरू करने के लिए कहती है। श्रृति प्रेम और राही को अपने साथ का काम देती है। जिसके बाद प्रेरणा को कुछ अलग काम दिया जाता है जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा नाराज हो जाती है लेकिन राही इस बात की समझती है लेकिन कुछ कह नहीं पाती है। वही इस बीच ही अब राजा प्रेम को अपना काम करने के लिए कहता है और प्राची को खुद संभालने की बात करता है। नीता इस बात पर नाराजगी जताती है और कहती है कि, उसे ऑफिस जाना चाहिए। राजा अपने बच्चे की बात करता है और वसुंधरा उसे सोचने के लिए कहती है। जिसके बाद परी कहती है उसने ये सब के बारे में नहीं सोचा है कुछ भी। वसुंधरा उसे फैसला करने के लिए कहती है।
अनुपमा की कोशिश
तलाक का बदला लेने के लिए गौतम एक शक्श के सतह अनुपमा के कैफे में आता है जिसके बाद बाउजी की नजर उस पर जाती है। लेकिन उन्हें लगता है ये उनकी आँखों का धोखा होगा। इस बीच ही अब माही के तलाक के पेपर कोठारी हाउस में दिया जाता है और वसुंधरा को गौतम बताता है कि, माही ने तलाक के पेपर भिजवाए है लेकिन, वसुंधरा को ये अनुपमा की चाल लगती है और वो कहती है ये कल का बदला होगा जिसकी वजह से उसने ऐसा किया है। माही और किंजल अनुपमा के पास आते है और अनुपमा का मन बैठ जाता है कि क्या कुछ हुआ है ? अनुपमा को माही बताती है तलाक के पेपर उसने भेजे है जिसके बाद अनुपमा बातों को समझ जाती है और उसे चिंता करने से मना करती है क्योंकि अब सब कुछ ठीक होने वाला है। वही अनुपमा बंकू के साथ कैफे जाने की बात करता है क्योंकि कैफे को अब जल्द से शुरू करना है और इस दौरान ही अनुपमा अनुज की तस्वीर को लेकर अपने पास आती है। जहां, अनुपमा बंकू को अनुपमा अनुज की तस्वीर बताती है और दोनों के प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी ये बताती है। इस बीच ही अनुपमा इमोशनल हो जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रूम खाली करने के लिए रूम मालिक अनुपमा को कहते है जिसके बाद उसे पता चलता है दो दिन में उसे ये काम करना है। अनुपमा देर रात कैफे में जाती है चीजों को देखने के लिए वही, गौतम अपनी चाल चल जाता है। जिसके बाद वो गैस ओपन कर देता है और सभी जगह से दरवाजा बंद कर देता है। अनुपमा और बाउजी दोनों ही कैफेए फंस जाते है और अब अचानक से बाउजी की तबियत खराब हो जाती है। दिग्विजय और बा को गैस की स्मेल आती है और दोनों अंदर जाते है देखने के लिए। अनुपमा बाउजी की जान बचाने की कोशिश करती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

