ये रिश्ता क्या कहलाता है 17th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अभीरा काफी ज्यादा परेशान हो गए है अपने काम को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां अरमान काफी ज्यादा परेशान होता है। वही मार्केट में मायरा कबीर को देखती है लेकिन वो बता भी कर पाती है।
कबीर के लिए दादी ने लिया फैसला
जिसके बाद अब मायरा को भी काफी ज्यादा बुरा लगता है और इस वजह से ही दादी सा घर आने के बाद अभीरा को विश्वास करने के लिए अभीरा से कहती है लेकिन अभीरा के मन में जो डर होता है वो अरमान समझ जाता है लेकिन कोई कुछ कहता नहीं है। वही अब अरमान अभीरा चीजों को समझने की कोशिश करते है। लेकिन कबीर के घरवाले कबीर को घर पर केक काटने के लिए कहते है लेकिन वो तैयार नहीं होता है और ऑफिस में लगातार काम किए जाता है। जहां ये सब देखकर नंदिनी और किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। लेकिन, दादी ने फैसला ले लिया हुआ होता है। जिसकी वजह से वो अब बदल नहीं सकती है। वही अब दादी सा अरमान के साथ मायरा के कमरे में जाती है। जहां मायरा की चीजें पूरी तरह से खराब होती है और अरमान उसे ठीक करता है और मायरा पर जरा सा भी गुस्सा नहीं करता है। जिसकी वजह से मायरा को समझ नहीं आता है ये अचानक से अरमान को क्या हो गया है ?
अभीरा की परेशानी
दादी सा से मायरा सवाल करती है क्या हुआ है पापा को ? दादी सा अरमान का डर बताती है कि किस तरह से चीजों को लेकर वो परेशान है। वही अब मायरा अभीरा से बात करने आती है और उसे स्माइल करने के लिए वापस से कहती है क्योंकि, अरमान अभीरा से मायरा अब ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं कर पाएगी। ऐसे में कॉलेज के बारे में अरमान पूछता है और मायरा के ही फैसले को वो सही बताता है। जिसके बाद अब अरमान अभीरा चीजों को ठीक करते है। वही अब दादी सा घर में विद्या मनीषा और काजल के साथ प्लान बनाती है और घर के पानी को बंद करवा देती है। जिसके बाद अब घर वाले पानी के लिए परेशान होते है और इस पानी की वजह से ही घर में हंगामा होता है और तभी दादी सा कहती है स्टाफ को भी छुट्टी दिया गया है। ऐसे में अरमान होटल में रहने की तैयारी करता है। लेकिन, दादी सा को समझ नहीं आता है उनका प्लान खराब हो गया तो ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा को टेबल की वजह से चोट लगने वाली होती है। जहां अभीरा बचाती है लेकिन मायरा कबीर का नाम ले लेती है। जिसके बाद अब अभीरा उसे सवाल जवाब करती है कि किस तरह से मायरा घर से भाग गई हुई थी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

