ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अभीरा हो चुके है परेशान अपनी बेटी को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा अरमान के पास होती है और इस बार विद्या दादी सा और माधव सोचते है कैसे वो सच बताए ?
पोदार परिवार का नाम हुआ बदनाम ?
फिर भी मायरा को लेकर माधव कहता है कि उसे क्लू मिला हुआ है। एक बार जाना चाहिए और बात को पता करना चाहिए। अभीरा इस बात को लेकर तैयार हो जाती है। वही अब कबीर काफी ज्यादा खुश होता है क्योंकि उसका इंटरव्यू होता है और मायरा उसका ख्याल रखती है कि किस तरह से वो खुश है कि कबीर और सभी लोग चीजों को ठीक कर रहे है। वही अब अरमान अभीरा चीजों को लिए परेशान होते है और ऑफिस में अरमान के केस को वापस लिया जाता है। क्योंकि कृष से कोई केस नहीं करवाना चाहता है। जिसके बाद कृष बताता है कि घर से उनकी बेटी भाग गई हुई है। जहां अब ये बात पूरे स्टाफ में फैल रही होती है। वही अब कबीर मायरा को भी अपना ध्यान रखने के लिए कहता है और जो भी काम को फटाक से करने के लिए कहता है। वही अब अभीरा अपनी स्कूटी से माधव के साथ जाती है फुटेज देखने के लिए।
अभीरा की परेशानी
वही इस बीच समर को उसकी पत्नी कहती है घर के संस्कार खराब है जिसकी वजह से ऐसा होता है। तान्या ये बात सुनती है और समर का गुस्सा देखती है। जहां तान्या से भी समर यही सवाल करता है और तान्या कहती है उसे ऐसा नहीं लगता है। वही अब इस बीच ही अभीरा फुटेज वाले के यहां जाती है लेकिन फुटेज खराब होने की वजह से कुछ नहीं मिलता है। जिसके बाद अभीरा का गुस्सा फूट जाता है। लेकिन सामने वाला शक्श भी शांत नहीं रहता है क्योंकि उसे भी पता होता है उसकी बेटी भाग गई हुई होती है। माधव अभीरा को शांत करवाता है लेकिन कोई असर नहीं होता है। वही अब कबीर को इंटरव्यू के लिए पैसे नहीं मिलेंगे। जिसके बाद अब कबीर वहां से घर चला जाता है। लेकिन रास्ते में रसबोरा कि बुराई सुनता देख वो कुछ लोगों से लड़ पड़ता हम जिसके बाद अब कबीर को उसके दोस्त बचाते है। वही दादी सा को एक जगह से इनवाइट आता है लेकिन, वहां जाने से वो मना कर देती है। लेकिन दादी सा को सामने से ही मना किया जाता है नहीं आने के लिए क्योंकि उन्हें सब पता है। परिवार के सदस्य जब – जब बाहर जाते है कोई ना कोई उन्हें मायरा के लिए कहता है और उन्हें बुरा लगता है। वही अब मायरा फॉर्म भरने बैठती है और उसे पता चलता है कि फॉर्म की डेट भी मिस हो गई है।। जिसके बाद अब मायरा को अपनी मां – पापा की याद आती है। लेकिन, वो चाहकर भी कुछ कर नहीं पाती है। अभीरा का गुस्सा माध्व शांत करवाता है और उसे कहता है कि इनकी बातों पर ध्यान नहीं देना होता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा वापस अपने घर आती है। जहां मायरा अरमान अभीरा से माफी मांगती है और इस बार अरमान अभीरा उसे माफ कर देते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

