ये रिश्ता क्या कहलाता है 18th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान को हुई गलतफहमी कबीर को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां अरमान मायरा को लेकर परेशान होता है लेकिन किसी से कुछ कहता नहीं है।
अभीरा की चिंता
इस बीच ही अरमान और पूरा एकसाथ होता है। जहां मायरा को संजय खबर बताता है कि एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए अपने परिवार को धोखा दे दिया है। जिसके बाद अब अरमान कहता है उसकी बेटियां ऐसी नहीं है। वही दूसरी तरफ अब मायरा कबीर दोनों एक दूसरे को लेकर परेशान रहते है क्योंकि हर बार कुछ ना कुछ होता है और सब कुछ खराब हो जाता है। जिसके बाद अभीरा को चिंता होती है कि मायरा जिस लड़के को पसंद करती है वो बिल्कुल ठीक हो वरना वो बिल्कुल अच्छा ही ना हो। वही विद्या के साथ अभीरा भी हॉस्पिटल आती है। जहां कबीर अपने दोस्तों से बात करता है और विद्या अभीरा को टेंशन लेने से मना कर देती है। जिसके बाद अब अभीरा का कहना होता है कि कबीर अच्छा लड़का है लेकिन तब तक कबीर कुछ ऐसी बातें कहता है लड़की को लेकर जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है और अभीरा बस सोचती है कोई कुछ कर ना पाए। अगर मायरा ने खराब लड़का पसंद किया होगा तो।
कबीर की गिरफ्तारी
इस बीच कबीर ये सारी बातें अपने दोस्तों के लिए कहता है लेकिन तब तक अभीरा वहां से चली जाती है। ऐसे में अब मायरा और कबीर वीडियो कॉल पर बात करते है और इस बात में कबीर उसे अपने कपड़े दिखाता है। जहां मायरा को वो बाल खोलने के लिए कहता है और ऐसे में अब मायरा अभीरा की पसंद को बताती है। वही मायरा के कमरे में अभीरा आती है और इस वजह से कबीर कॉल रख देता है। जिसके बाद कबीर को देखकर उसके घरवाले समझ नहीं पाते है कि, कबीर कहां जा रहा है ? कबीर बताता है कि, वो फोटोशूट के काम के लिए जा रहा है। जहां, नंदिनी को कबीर का बर्ताव बहुत अजीब लगता है। वही अब मायरा अपनी मां को आराम से शांत होने के लिए कहती है क्योंकि अभीरा का ये मूड किसी को अच्छा नहीं लगता है। वही अभीरा बात मान जाती है और मायरा अभीरा डांक बाहर कैफ़े जाते है मिलने के लिए। तब तक कबीर मायरा से मिलने घर आ जाता है। जहां वो चोर को देखता है और उसे पकड़ कर मारने की कोशिश करता है। चोर तो भाग जाता है लेकिन अरमान कबीर को देखता है और कबीर के पास मायरा की चीजें होती है जिसे देखकर अरमान कबीर को थप्पड़ मार देता है और उसे पुलिस के हवाले कर देता है। पुलिस स्टेशन से राघव को फोन आता है। जहां, राघव कबीर के लिए पुलिस स्टेशन आता है और कबीर का वेट करते – करते अभीरा और मायरा वहां से घर आ जाते है। घर आते ही मायरा को अरमान गले लगा लेता है और बताता है उसे कबीर स्टॉक कर रहा था। जहां ये सब सुनकर मायरा कहती है वो उसका बॉयफ्रेंड है। ये अरमान ने गलत किया है। कबीर के घरवाले कबीर से सारी बात पूछते है और मायरा घर से निकलती है कबीर को बचाने के लिए जहां, अरमान अभीरा को मायरा का बचपन याद आता है। लेकिन कबीर अरमान को लेकर कहता है मायरा को लेकर वो बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव है जिसकी वजह से ये सब हो रहा है। कबीर से मिलने के लिए मायरा पुलिस स्टेशन आती है। जहां अरमान को भी फोन आता है कि उसे पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा मायरा पर गुस्सा करती है क्योंकि उसने बताया नहीं था कि ये लड़का कोई और नहीं बल्कि कबीर है। वही दूसरी तरफ अरमान अभीरा में बहस होती है क्योंकि अभीरा को पता था और अरमान को उसने बताया नहीं था।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

