30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 3rd सितंबर 2026 रिटेन अपडेट : कबीर ने की अभीरा की मदद, मायरा का सच आया अभीरा के सामने ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है 3rd सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब मायरा को लेकर अभीरा को हो रहा है शक।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा सारी चीजों को लेकर परेशान होती है। वही दूसरी तरफ अब फंक्शन में अभीरा का इंतजार अरमान कर रहा होता है।

कबीर ने की दादी सा की मदद

लेकिन अरमान ने रेजिस्ट्रेशन नहीं की हुई होती है। जिसकी वजह से वो नाम लिखवाने जाता है। ऐसे में अब अरमान और राघव, समर्थ का आमना – सामना होता है। जहां, अरमान से कहा जाता है कि, अभीरा के आने के बाद ही वो कुछ कर सकता है। अभीरा नहीं रहेगी तो नाम नहीं लिखवाया जाएगा। ऐसे में इस बात की सहमति राघव और समर्थ भी देते है। जहां थोड़ी बहस अरमान और समर्थ की हो जाती है। वही अब अचानक से दादी सा को कार में गर्मी लगती है और वही कबीर कपड़े चेंज करने की कोशिश करता है। जहां उसे उसके दूध वाले भैया नजर आ जाते है और कबीर उनसे अपना पैंट चेंज कर लेता है। जिसके बाद कबीर साइकिल से घर जाने की कोशिश करता है। तभी वहां अभीरा और कबीर के गाड़ी की टक्कर होती है और अभीरा के कार से धुआं आना शुरू हो जाता है। जहां कबीर अभीरा और विद्या की मदद के लिए आता है। लेकिन तब तक कबीर की नजर दादी सा पर जाती है जिनकी तबियत ठीक नहीं होती है। वही दादी सा बेहोश हो जाती है और अभीरा विद्या सभी परेशान हो जाते है। अभीरा को लेकर अरमान और घर के सभी परेशान रहते है क्योंकि कोई भी किसी से बात नहीं कर पा रहा होता है।

अरमान और समर्थ की बहस

ऐसे में अब अरमान परेशान हो जाता है और कबीर गाड़ी रुकवाने की कोशिश करता है। जिसके बाद कबीर जिस गाड़ी को नागिन डांस कर रुकवाता है। वो गाड़ी ही डॉक्टर की होती है। बताया जाता है सुबह से कुछ ना खाने की वजह से ये सब हुआ है। दादी सा होश में आती है और अभीरा को पहुंचने के लिए कहती है। वही अरमान अभीरा के ना पर भी नाम लिखवा लेता है समर्थ और राघव के सामने। तब तक अभीरा आ जाती है। वही देखकर सभी खुश हो जाते है। समर्थ को अरमान कहता है अभीरा के लेट होने की वजह भी सही होगी और समय भी सही होगा उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही अब अरमान के साथ अभीरा आती है और सभी का डांस शुरू हो जाता है। ऐसे में अब दादी सा के तबियत के बारे में सभी को पता चल जाता है। जहां अरमान को लगता है विद्या अभीरा बता को छिपा रही है कुछ तो। वही अब फंक्शन में तान्या की एंट्री होती है। जहां, तान्या पर फूलों का ढेर गिरने वाला होता है लेकिन कृष उसे बचा लेता है। वही तान्या को देखकर सभी बहुत खुश होते है और काजल संजय को लगता है शायद जिंदगी में कुछ बदल जाए ? संजय और काजल तान्या से बात करते है लेकिन, तान्या बात को टाल देती है। वही अब फंक्शन में सभी लोग कबीर से पूछते है वो कहां गया था ? लेकिन कबीर जैसे ही सब कुछ बताता है। सभी लोग वहां से चले जाते है। इस बीच फंक्शन के सलेक्शन का नाम अनाउंस होता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा को शक जाता है कि मायरा की जिदंगी में कोई शक्श है जिसकी वजह से वो तैयार हो रही है। ऐसे में अब मायरा के साथ अभीरा रैपिड फायर खेलती है। जहां, मायरा कबीर का नाम ले लेती है।

 टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here