30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 1st सितंबर 2026 रिटेन अपडेट : अरमान पर लगा नया इल्जाम, अभीरा की जान पर आया खतरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है 1st सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान और अभीरा हो जाते है परेशान पूजा के लिए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा को कही भी जाने के लिए अरमान मना करता है लेकिन अभीरा जाती है क्योंकि, पूजा में सभी लोग उसे ही देख रहे है। ऐसे में अब अभीरा को नंदिनी गाना गाने के लिए कहती है।

मायरा और कबीर की बहस

कुछ समय तक अभीरा गाना गाती है लेकिन अचानक उसका ही गला दर्द करने लग जाता है। जिसकी वजह से मायरा उसका साथ देती है और दोनों ही अपना गाना पूरा कर लेते है। अरमान काफी ज्यादा खुश होता है और अभीरा के साथ पूजा करता है। वही इस बीच कबीर और मायरा के बीच बहस हो जाती है। जहां मायरा कहती है कि, उसे सब कुछ आता है मॉडर्न के साथ – साथ सब कुछ वो कर लेती है। ऐसे में कबीर मायरा को हेयरस्टाईल की वजह से परेशान करता है। क्योंकि, कबीर को वो हेयरस्टाइल पसंद नहीं आता है। अरमान अभीरा पूजा में बिजी रहते है। लेकिन अचानक मायरा अपने पापा के पास आती है और अरमान देखता है कि किस तरह से मायरा को एक लड़का बहुत ही ज्यादा अजीब तरह से घूर रहा होता है। जिसकी वजह से अरमान का गुस्सा फूट जाता है। अरमान उसे डांट लगाता है लेकिन वो शक्श वहां से चले जाता है। वही अभीरा से अरमान कहता है अपनी मां को नंदू कौन कहता है ? अभीरा कहती है कबीर। जहां दोनों ही कबीर का मजाक बनाते है।

अरमान पर लगा इल्जाम

राघव और समर्थ के पूजा में अरमान को उनका क्लाइंट ही तारीफ करने के लिए कहता है जिसे अरमान मना कर देता है और कहता है ये सभी चीजों के लिए वो किसी के फीलिंग्स के साथ नहीं खेलेगा। इस बीच पूजा की शुरुआत होती है और पूजा के दौरान दादी सा को भी मंदिर में लाया जाता है। जिसे देखकर दादी सा और सभी लोग पूजा की शुरुआत कर लेते है। वही अब पूजा के दौरान होर्डिंग को लेने में एक शक्श को तकलीफ होती है। जहां, अब अरमान उसकी मदद करता है। लेकिन, और तब तक तान्या की एंट्री हो जाती है। जिसे देखकर सभी बहुत खुश होते है और इस बीच तान्या को मायरा चाची कहती है लेकिन तान्या बात को टाल देती है। सभी एक – दूसरे से मिलकर खुश हो जाते है। लेकिन होर्डिंग के पास अचानक से आग लग जाती है। जिसकी वजह से राघव और समर्थ बच्चों को बचाते है। कबीर की दादी इस हादसे का कारण पूछती है और अरमान का नाम समर्थ लेता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, डांस के लिए अरमान को राघव नाम लिखवाने के लिए कहता है। जहां अभीरा को अरमान ढूंढता है लेकिन अभीरा बीच रास्ते में बीच साइकिल वाले शक्श से परेशान रहती है जो बीच में ही साइकिल चलता है और ऐसे में दोनों की गाड़ी का एक्सिडेंट हो जाता है। अरमान को समझ नहीं आता है अभीरा कहां गई है ?

 टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here