31 C
Mumbai
Saturday, August 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 29th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा अरमान की नई कोशिश, टूट गया विद्या का भरोसा

ये रिश्ता क्या कहलाता है 29th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत राघव से होती है। जहां राघव और नंदिनी दोनों ही डांस प्रेक्टिस करते है और इस बार भी राघव और नंदिनी से डांस होता नहीं है। जिसके बाद अरमान अभीरा के घर भी डांस प्रैक्टिस शुरू हो जाता है। इस बीच दादी सा अपने पसंद के कपड़े सभी को लेने के लिए कहती है।

कबीर और मायरा की बहस

और अरमान कहता है अभीरा के लिए साड़ी अरमान लेकर आएगा। जिसके बाद अब अरमान अभीरा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही अब अरमान और राघव दोनों ही एक साथ एक ही शॉप में आते है और दोनों ही अपनी पत्नी के लिए अच्छे से अच्छा देखने की कोशिश करते है। ऐसे में अब अरमान भी परेशान और देखने की कोशिश करता है और दोनों की साड़ी हो जाती है एक्सचेंज। जहां घर आते ही दोनो ही साड़ी देखते है और ना ही अभीरा को पसंद आती है और ना ही नंदिनी को लेकिन फिर भी दिनों ही कुछ कहते नहीं है। अरमान और राघव को याद आता है कि किस तरह से साड़ी एक्सचेंज हो गई हुई है। वही अब समर्थ अपनी बेटी को घर बुलाने के लिए जन्माष्टमी के पूजा में आने के लिए अपनी पत्नी को कहता है लेकिन वो मना कर देती है। जहां दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हो जाती है और वही मनोज भी रहता है लेकिन उसे समझ नहीं आता है अचानक क्या हुआ है ये दोनों को ? अभीरा नाराज रहती है क्योंकि ये साड़ी पर कुछ भी अच्छा नहीं जाने वाला है। जिसके बाद अब अरमान और राघव दोनों एक – दूसरे को कॉल करने की कोशिश करते है और फोन बिजी बताता है।

विद्या की परेशानी

ऐसे में अब अरमान मायरा को बताता है कि, उसकी साड़ी एक्सचेंज हुई है वो भी राघव के साथ। जिसके बाद अब मायरा कबीर को फोन करती है और पूछने की कोशिश करती है। लेकिन कबीर कहता है कि, उसके पापा ने जो साड़ी पसंद की है वो कैसी है ? जिसके बाद मायरा झूठ नहीं कहती है और बता देती है कितनी खराब है। ऐसे में कबीर अभीरा जैसी ही साड़ी देखने की कोशिश करता है और इस चीज को लेकर दोनों में बहस होती है। विद्या अभीरा को शांत रहने के लिए कहती है, क्योंकि उसके पास अच्छे से अच्छा सेट है जो साड़ी पर अच्छा लगेगा अभीरा ऐसा करने से मना करती है। जिसके बाद विद्या को अचानक से दर्द शुरू हो जाता है और दादी सा अभीरा परेशान हो जाते है। विद्या को डॉक्टर के पास जाने के लिए कहते है लेकिन अभीरा को विद्या मना करती है। विद्या जिद्द पर रहती है कि, वो नहीं जाएगी। जिसके बाद अभीरा सच कहती है कि उसे डर है ना कि वो ट्यूमर ना हो ? अरमान ये बात सुन लेता है और वहां विद्या के लिए परेशान हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा की जीत में अभीरा और अरमान उसके पास जाते है। जहां, दोनों अनुपमा की जीत को सेलिब्रेट करते है और उसके साथ डांस करते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here