29 C
Mumbai
Tuesday, August 25, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 25th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा हुई जन्माष्टमी के पूजा के लिए परेशान, राघव की नई चाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है 25th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब पोदार परिवार से ले रहा है दमानिस बदला।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां अरमान और घरवाले काफी परेशान रहते है और इस बीच ही राघव की मां जिद्द पर रहती है जब तक वो पूजा को लेकर खुश खबर नहीं सुनेगी तब तक ना वो खाना खाएगी ना कुछ।

कबीर और मायरा की बहस

लेकिन इस बार राघव की जिद्द काम कर जाती है। जहां राघव मिट्टी के बर्तन और पूजा के समान लेकर आता है और ये देखकर दादी काफी खुश हो जाती है। दादी सा और अरमान का गुस्सा सातवें आसमान पर चले जाता है क्योंकि हर साल वही करती है और इस बार भी उन्हें ही करना था। लेकिन इस बार ये हो नहीं सकता है। ट्रस्ट वाले अपनी परेशानी बताते है कि किस तरह से अरमान और राघव दोनों ने ही शर्त रखी हुई थी। लेकिन इस बार शर्त राघव ने जीत ली हुई है। वही अब ये सभी सुनकर परेशान हो जाते है। आखिकार ये हो कैसे सकता है ? नंदिनी और दादी खुश होते है और तैयारी शुरू कर दी जाती है। इस बीच ही दादी सा पूजा के समान को देखकर इमोशनल हो जाती है और अपने कमरे में चली जाती है। मायरा और मुक्ति दोनों ही दादी सा की परेशानी देखती है। जहां मायरा और कबीर के बीच इस बात को लेकर बहस हो जाती है।

अरमान की परेशानी

जहां मायरा को कबीर कहता है पूजा के बारे में उसे कुछ पता नहीं है। उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही अब कबीर के ताऊ काम को लेकर परेशान होते है। लेकिन, कबीर उनकी परेशानी को दूर कर देता है। वही अब अरमान अभीरा राघव से बात करने के लिए आते है। जहां, अरमान और राघव आमने – सामने आते है और दादी सा को लेकर राघव बुरा भला कहता है। इस बात से ही अभीरा समझ जाती है कि पूजा सिर्फ ये परिवार अपने मतलब के लिए करवा रहा है। वही अब दमानीस के घर मूर्ति को लेकर सब कुछ डिसाइड किया जाता है। वही इस बीच मुक्ति अपनी प्रैक्टिस करती है और अचानक से गिर जाती है। जहां अरमान अभीरा उसे उठाते है लेकिन वो प्रेक्टिस ठीक से नहीं कर रही है इस बात का अंदाजा अरमान लगा लेता है। वही अब मायरा और मुक्ति का फोन लेकर अरमान प्लान चेंज करता है। जहां, अरमान को अचानक फोन देने से भी अभीरा मायरा के लिए परेशान हो जाती है। अभीरा इसकी वजह पूछती है और मायरा दादी सा के परेशानी की बात करती है। लेकिन अभीरा अभी के लिए उसे ये सब सोचने के लिए मना करती है। वही अब घर में मूर्ति को लेकर बात होती है और राघव कहता है पूजा में उस मूर्ति की पूजा की जाएगी जो अभी भी पोदार के पास है। वही ये बात मनीषा देर रात अभीरा को बताती है कि बड़ी चुनौती अब सामने आ गई है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा अभीरा को कहती है किस तरह से उसे कृष्ण जी के सारे भजन और कीर्तन उसे सीखना है। जहां अभीरा को बातें बहुत अजीब लगती है। लेकिन, वही अब मायरा अब कबीर को सबक सिखाने की कोशिश करती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here