28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 24th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : अरमान अभीरा का फैसला, मायरा का बदला अंदाज

ये रिश्ता क्या कहलाता है 24th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब पोदार परिवार का होने वाला है सामना दमानिस परिवार से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां अरमान से हर कोई पूछता है आखिरकार ये चोट उसे लगी कैसे है ?

दादी सा का बदला फैसला

अरमान किसी को भी ये चोट के बारे में बताता नहीं है और वहां से चले जाता है। वही अब मायरा और मुक्ति दोनों ही अपनी मम्मा को सॉरी कहते है। जहां अभी के लिए मायरा और मुक्ति को अभीरा माफ़ कर देती है और सजा के तौर पर पैसे काटने की बात होती है। जिसे दोनों ही मानते भी है। वही अब अरमान अभीरा दोनों ही दोनों चीजों से परेशान होते है। लेकिन, इस बीच ही राखी को लेकर मायरा अभीरा से झूठ कहती है कि, उसने झूठ कहा था। राखी कब से उनके भाइयों के पास पहुंच गई हुई है। नीचे सभी लोग तैयारी करते है। जहां, अब अरमान अपनी बहनों के लिए इमोशनल हो जाता है क्योंकि उसे चारू की याद आ जाती है। मनोज और माधव को काजल राखी बांध देती है। जहां माध्व कहता है उसका गिफ्ट छोटा है। लेकिन, काजल कहती है पैसों से तोला नहीं जाता है चीजों। जिसके बाद अब अरमान अभीरा भी मायरा और मुक्ति से राखी बंधवा लेते है। कबीर अपनी बहन को लेकर इमोशनल हो जाता है। लेकिन उसे सभी समझाते है कि, इस साल वो साथ नहीं है अगले साल रहेगी। उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही अब नंदिनी राघव के बड़े भाई को राखी बांध देती है। इस मौके पर अब मायरा और मुक्ति दोनों ही चीजों को लेकर परेशान होती है और सभी के साथ फैमिली ड्रामा करती है।

मायरा का बदला

इस बीच ही पोद्दार हाउस में कुछ लोग आते है। उनका कहना होता है हर साल जन्माष्टमी यही परिवार करता है। लेकिन इस बार दूसरे भी करना चाहते है। दादी सा कहती है सबके विचार होने चाहिए। लेकिन पोदार का नाम सुनकर कोई सामने नहीं आने वाला है। वही अब मायरा को अपने दोस्तों के साथ जाना होता है। जहां मुक्ति को जलन होती है क्योंकि, हर बार मायरा उसे छोड़कर सभी के साथ जाती है। लेकिन इस बार पैसे कम पड़ते है जिसकी वजह से वो नहीं जा पाती है। ऐसे में मुक्ति पैसे देती है और मायरा को एंजॉय करने के लिए कहती है। मायरा मुक्ति को समझाती है उसकी जिदंगी में मुक्ति क्या है। वही अब दमानीस अपने आचार को लॉन्च करना चाहते है। वो भी जन्माष्टमी के दिन जिसके बाद अब सभी बहुत खुश होते है। इस मौके पर दादी सा के घर और एक बार मेहमान आते है। जहां, दादी सा को बताया जाता है कि, ये त्योहार इस बार दमानीस मनाना चाहता है। जिसे सुनकर सभी लोग परेशान हो जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा अभीरा को कहती है किस तरह से उसे कृष्ण जी के सारे भजन और कीर्तन उसे सीखना है। जहां अभीरा को बातें बहुत अजीब लगती है। लेकिन, वही अब मायरा अब कबीर को सबक सिखाने की कोशिश करती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here