28.3 C
Mumbai
Monday, July 27, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा पर लगा इल्जाम, संजय का फूटा गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा के लिए अरमान प्लान तैयार करता है और ऐसे में अब अरमान को समझ नहीं आता है किस तरह वो औरतों से डील करने वाला है।

अभीरा का फैसला

लेकिन किटी पार्टी में अरमान सभी का दिल जीत लेता है और जगह की गॉसिप अरमान सभी को देता है। जिसकी वजह से अरमान किटी पार्टी में सभी के लिए चांद बना जाता है लेकिन इस बीच ही अब अरमान अभीरा को नया सरप्राइज़ देता है और उसके वकील के करियर को तैयार करने के लिए कहता है लेकिन, अभीरा ये कोशिश नहीं करना चाहती है और वो अरमान को मना कर देती है। जिसके बाद अरमान के लिए अभीरा ये कुर्बानी देती है और कहती है उसे ये सब नहीं करना है। जिसकी वजह से अरमान को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन किटी पार्टी में अभीरा को एक ऑफर दिया जाता है उसे फर्म ज्वाइन करने के लिए कहा जाता है लेकिन अभीरा मना करती है। अरमान के जिद्द करने पर अभीरा दोनों की जिम्मेदारी संभालती है और अपने काम की शुरुआत करती है। मनीषा तान्या को एसी चालू करने के लिए कहती है क्योंकि उसे बहुत गर्मी लग रही होती है। लेकिन एसी पूरा फास्ट होता है। लेकिन ऐसे में अब मनीषा संजय के रूम में जाकर बैठ जाती है क्योंकि एसी वहां भी चालू रहता है और अच्छी हवा आती है।

मनीषा का फूटा गुस्सा

लेकिन इस बीच ही मनीषा से उसके पेपर पर कॉफी गिर जाती है और वहां से वो चली जाती है। अभीरा को केस डिसकस करना होता है जिसकी वजह से अरमान और सभी लोग अभीरा के असिस्टेंट बनते है और उसकी मदद करते है। लेकिन इस बीच मेहमान के जाने के बाद मनीषा चोरी का इल्जाम लगाती है घर के नौकरों पर लेकिन, घर के नौकर नहीं बल्कि मनीषा से ही गलती होती है और वो खुद ही इस चीज को भूल जाती है। अभीरा और सभी को समझ नहीं आता है किस तरह मनीषा सब पर क्यों बिगड़ रही है ? क्योंकि, मनीषा बिन मतलब का ही गुस्सा कर रही है। विद्या मनीषा को समझाने आती है लेकिन, मनीषा उस पर भी चिल्ला देती है। इस बीच ही संजय अपना गुस्सा और काम को लेकर कहता है। आज उसका केस था लेकिन किसी ने कॉफी उस पर गिरा दी थी। जिसकी वजह से वो हार गया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,  अभीरा पर संजय इल्जाम लगाता है कि मनीषा को उसके पेपर पर कॉफी गिराने के लिए अभीरा ने कहा होगा। जहां अब अरमान का गुस्सा फूट जाता है और वो अभीरा पर ऐसा इलज़ाम लगाने के लिए मना करता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here