28.1 C
Mumbai
Thursday, July 30, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा अरमान की नई कोशिश, दिशा और मायरा में हुई बहस

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान अपने काम को लेकर।

 प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अरमान अपने काम को दूर करना चाहता है अभीरा से और अब वो चाहता ह कि, किसी भी तरह अभीरा घर से बाहर जाए।

 अभीरा की नाराजगी

जिसे वो अपने आपको समय दे सकता है। ऐसे में अब अरमान घरवालों के साथ प्लान बनाता है और कहता है कि बच्चों के स्कूल में मीटिंग है इसलिए उसे जाना ही होगा। लेकिन, अभीरा इस चीज़ के लिए तैयार नहीं होती है और वो तान्या से पूछती है। ऐसे में अब तान्या अरमान और बच्चों के कहने पर मना कर देती है और कहती है कि, उसे जरूरत नहीं है। जिसके बाद दादी सा और विद्या आती है और कहती है कि, अभीरा के लिए एक पार्टी रखी गई है और अभीरा को बुलाया जा रहा है लेकिन अभीरा उस चीज के लिए भी मना कर देती है। जिसके बाद अब धीरे – धीरे सभी लोग अभीरा को बाहर जाने का पूछते है और कहते है क्या कुछ हुआ है ? अभीरा को चलना चाहिए। लेकिन, अभीरा को ये प्लान समझ जाता है कि ये किसी और का नहीं बल्कि, अरमान और बच्चों का प्लान है। जहां अभीरा अब अरमान पर गुस्सा करती है कि उसे अकेले रहने का शौक है ना तो वो अकेले रह सकता है। अभीरा गुस्से में वहां से चली जाती है और मनीषा दादी सा से कहती है कि, पहले वो सब पर गुस्सा करती थी ? लेकिन अब क्या हुआ है ? अभीरा को रोकना चाहिए था ना ?

अरमान अभीरा की माफी

मनोज मनीषा को शांत रहने के लिए कहता है और अभीरा के पास मुक्ति जाती है। जहां, वो अपनी मां को समझाती है कि, किस तरह से उन्हें स्पेस चाहिए और ऐसी चीजें होना पाॅसिबल भी है। लेकिन तभी अभीरा को अपनी गलती का एहसास होता है और वो वहां से चली जाती है। लेकिन मुक्ति समझती है और अभीरा अरमान के पास वापस आती है। मायरा अपने किचन ने काम करती है। जहां, किचन में दिशा उसकी मदद करने के लिए आती है लेकिन, मायरा उसे मदद नहीं करने देती है। ऐसे में दिशा और मायरा में बहस हो जाती है और दिशा उसे माफी मांगती है लेकिन, आर्यन ये सब चीजें देखता है और सोचता है दिशा ने बहुत दिक्कत दिए हुए है इस परिवार को। वही दरवाजा बंद कर अरमान अभीरा का नाम लिखता है और घरवाले परेशान रहते है उसे अचानक से क्या हो गया है ? अरमान अपने कमरे का दरवाजा खोलता है और सभी देखते है कि, अभीरा का नाम पूरे दीवार पर लिखा होता है। जिसके बाद अब अरमान अभीरा से माफी मांगता है। लेकिन, अभीरा उसे ये सब करने के लिए मना करती है। वही अब अगली सुबह अरमान अभीरा के लिए ब्रेकफास्ट बनाता है और उसे अभीरा के लिए तैयार करता है। जहां दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here