ये रिश्ता क्या कहलाता है 29th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान अपने काम को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान अभीरा से होती है। जहां अभीरा अरमान को विश्वास दिलाती है कि जल्द से जल्द अरमान ठीक हो जाएगा। वही अब अरमान की सर्जरी के लिए अभीरा को समझ नहीं आता है वो क्या करे ?
अभीरा की कोशिश
अरमान के डॉक्टर का कहना होता है कि, कल सर्जरी नहीं हुई है। जिसकी वजह से डॉक्टर प्रधान अब अपनी बेटी की शादी में बिजी है। अभीरा को डॉक्टर फैसला लेने के लिए कहते है क्योंकि ये फैसले अब बहुत ही ज्यादा देर से हो रही है। वही अब माधव घर पर खबर सुनाता है कि, सर्जरी की देरी है लेकिन अरमान अभीरा मिल गए है और जल्द ही शादी भी कर रहे है। लेकिन, माध्व कहता है परिवार को आने से मना किया गया है। माधव की बात सुनकर सभी को बहुत बुरा लगता है इसलिए अब सभी चीजों को लिए वो माफी मांगते है लेकिन विद्या भला बुरा कहकर वहां से चली जाती है। ऐसे में अब अभीरा डॉक्टर प्रधान का पता लगाती है और उसे पता चलता है डॉक्टर मसूरी में ही है। वही दूसरी तरफ अब अरमान अपनी चीजों को भूल रहा होता है जिसकी वजह से अरमान अभीरा उसकी मदद करते है। लेकिन तब तक अरमान एक पेपर पर अपन नाम और सब कुछ लिखता है जिसे देखकर बच्चे भी इमोशनल हो जाते है। अरमान अभीरा के लिए चाय बनाता है और उसे अभीरा को देता है। लेकिन अभीरा बताती नहीं है कि, उसने चाय में शक्कर नहीं डाली है।
परिवार की माफी
अरमान के पीने के बाद अरमान अभीरा से कहता है। ऐसे में अब विद्या और अभीरा पैसे का इंतजाम करने का सोचते है। लेकिन तभी विद्या अरमान के इंश्योरेंस के पेपर देती है। जिसकी वजह से विद्या कहती है वो इसके मां – बाप है। इंश्योरेंस का पैसा भी भर दिया है और पेनल्टी भी। अभीरा को ये सब चीजें सुनकर राहत मिलती है और प्रधान की बेटी की शादी में जाने का सोचती है लेकिन वॉचमैन उन्हें जाने नहीं देते है। क्योंकि उनका कोई रिश्ता नहीं है लेकिन तब तक दादी सा वहां गाड़ी लेकर आती है और उन्हें अंदर जाने के लिए कहा जाता है। अभीरा अंदर आकर देखती है कि किस तरह से प्रधान के सैफ नहीं आए होते है और अभीरा मदद करने का सोचती है। जिसके बाद अभीरा दादी सा और विद्या खाने का कहता है प्रधान को और वो तैयार हो जाती है। अभीरा की मदद के लिए मनोज और तान्या भी आते है। वही दूसरी तरफ अब अरमान शूज लेस बांधना भूल गया है। जिसके बाद मायरा और मुक्ति अपने बहस के साथ – साथ अरमान को ये भी सिखा देती है। अरमान को बहुत ही चीजें अजीब लगती है। वही अब खाना बनाने के बाद अभीरा के पेमेंट की बात की जाती है लेकिन मदद के लिए अभीरा अरमान की सर्जरी की बात करती है और प्रधान तैयार हो जाती है। घर आते ही प्रधान देखती है कि अरमान अपने परिवार को हो पहचान नहीं पा रहा है। मनीषा उसे याद दिलाने की कोशिश करती है। लेकिन अचानक ही फिर अरमान को याद आता है। जिसके बाद प्रधान कल ही फैसला करती है कि सर्जरी का। अभीरा इस बात से खुश होती है। लेकिन तभी ही विद्या एक बार फिर से परिवार वालों पर अपना गुस्सा जाहिर करती है और आर्यन दिशा के साथ उन्हें भी जाने के लिए कहती है।

