30.9 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 5th जून 2026 रिटेन अपडेट :  अभीरा को लगा सच का अंदाजा, टूट गया अरमान का दिल

ये रिश्ता क्या कहलाता है 5th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अभीरा को होता है अरमान के बीमारी का अंदाजा।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। अभीरा हॉस्पिटल आती है अरमान के रिपोर्ट्स को जाने के लिए। जिसके बाद अब अरमान की कोई भी जानकारी देने से डॉक्टर मना करते है और कहते है कि, उनकी वाइफ़ के नाम की जगह खाली है।

अभीरा के सामने आया सच

अभीरा के जिद्द करने के बाद भी उसे कोई कुछ बताता नहीं है। जिसके बाद अब अभीरा पानी के बहाने चाभी चुरा लेती है और उसे रिपोर्ट्स मिल जाते है। अभीरा को दिल बुरी तरह से टूट जाता है क्योंकि, अभीरा को पता चल जाता है कि, अरमान को ब्रेन ट्यूमर है। ऐसे में अब अरमान को लेकर अभीरा इमोशनल हो जाती है। लेकिन वो सोचती है आज एके बाद उसे ही अब अरमान का ख्याल रखना है और सारी चीजों को उसी तरह वो हैंडल करेगी। रात में अरमान और अभीरा एक – दूसरे के बारे में सोचते है और एक – दूसरे से अपने आंसू छिपाते है लेकिन आज अभीरा ने अरमान से कहा है कि, वो रात आज अरमान के साथ सोना चाहती है। हर पल उसका साथ देना चाहती है।

अरमान का झूठ

अरमान दादी सा की बात करता है कि वो गुस्सा हो जाएगी। लेकिन अभीरा कहती है वो उन्हें मना लेगी। जिसके बाद अब अगली सुबह दादी सा को दिशा पर गुस्सा आता रहता है किस तरह की हरकत बुआ जी कर रही है ? क्योंकि अरमान अभीरा सही है लेकिन इस बार कृष भी दिशा की गलती देता है। वही अब विद्या और माधव के ऑफिस में फोन करती है क्योंकि, उसे लगता है कुछ ठीक नहीं है। उसे वहां से पता चलता है कि, माधव को काम से निकाल दिया गया है। जिसके बाद माधव कहता है वो जिदंगी से हार गया है। लेकिन, विद्या उसे हिम्मत देती है और कहती है ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। वही अभीरा के साथ विद्या मंदिर में आती है। जहां विद्या कहती है वो द्वारका जा रही है लेकिन, उसके ना होते हुए अभीरा को अरमान का ख्याल रखना है। विद्या वहां से चली जाती है और अभीरा आरती लेकर अरमान के पास आती है। अरमान रिपोर्ट की बात करता ही है तब तक मायरा और मुक्ति दोनों का झगड़ा चालू होता है। जिसे अरमान और अभीरा संभालते है। दोनों कहते है पापा को 60 इयर्स के बाद भी साथ रहना है। अरमान एक बार फिर से इमोशनल हो जाता है क्योंकि, अब अभीरा की चिंता होती है। वही अभीरा अरमान के साथ चलने के लिए कहती है लेकिन अरमान मना करता है और कहता क्लाइंट के साथ मीटिंग है उसकी। ऐसे में अभीरा कुछ कह नहीं पाती है उसे आरती देकर जाने के लिए कहती है। ऐसे में अब अरमान और अभीरा गले मिलते है क्योंकि अरमान को लगता है अभीरा को सच पता चला गया होता है। वही अब अरमान अभीरा को भी साथ चलने के लिए कहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा के लिए मायरा और मुक्ति, अरमान सरप्राइज़ प्लान करते है। जिसके बाद अब सभी मिलकर अभीरा को प्रिन्सेस ट्रीटमेंट देते है। ऐसे में अचानक अरमान को अचानक चक्कर आता है और अरमान की यादाश चली जाती है। वो अभीरा से पूछता है वो कौन है ? अभीरा कसम खाती है कि, वो सब ठीक कर देगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here