ये रिश्ता क्या कहलाता है 26th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान और अभीरा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान का अचानक से सिर दर्द शुरू होता है और उसे अचानक चक्कर आने लग जाता है। अभीरा उसे आराम करने के लिए कहती है।
अरमान की बिगड़ी तबीयत
अरमान उसे सिर दर्द की दवा मांगता है। जिसके बाद मायरा और मुक्ति घर जाने के लिए बहुत जल्दी करते है और बीच रास्ते में ही उसे रोहन का दोस्त एक गिफ्ट देने आ जाता है। जिसे लेकर मायरा कुछ करती लेकिन तब तक वो वहां से चले जाता है और अभीरा वहां आ जाती है उसे अंदर लेकर चलने के लिए। अभीरा मायरा और मुक्ति को परेशान देखती है लेकिन मुक्ति बात को टाल देती है। फर्म का इनॉग्रेशन होता है और इस बीच ही दोनों सभी से आशीर्वाद लेते है। लेकिन अभीरा को विद्या का आशीर्वाद नहीं मिलता है और वो अरमान को आशीर्वाद देकर वहां से चली जाती है। संजय कृष को फर्म पर ध्यान देने के लिए कहता है लेकिन, कृष ये सभी चीजों पर ध्यान नहीं देता है। दिशा का चेहरा उदास देखकर मनीष उसे पूछती है क्या हुआ है ? दिशा अपने काम के बारे में बताती है। जहां मनोज उसे कहता है आज नहीं तो कल दिशा काम सीख लेगी।
मायरा की परेशानी
तान्या भी उसका इस बात पर सपोर्ट करती है। वही दूसरी तरफ अब मायरा और मुक्ति दोनों ही कमरे में चीजों को लेकर परेशान रहते है। लेकिन, अभीरा ये सब में अपनी गलती बताती है जिसके बाद मुक्ति रोहन को लेकर कहती है उसकी पहले ही गर्लफ्रेंड है इसलिए अब ज्यादा उदास वो हो गई है। अभीरा कहती है कोई ना कोई आयेगा उसके लिए। उसकी चिंता उसे नहीं करनी है। वही अब मनीषा तान्या को ऑफिस में बड़ा पोस्ट देने की बात करती है लेकिन दिशा मना करती है क्योंकि काम तो वैसा ही चलने वाला है। अरमान का फीवर से अभीरा बॉडी चेक करती है। जहां अब उसे अरमान की हालत नॉर्मल लगती है। ऐसे में अब अरमान और अभीरा दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। क्योंकि अरमान अभीरा के साथ कुछ टाइम स्पेंड करना चाहता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा को अंजान शक्श मैसेज कर तिलक नगर बुलाता है। जहां, मायरा मिलने जाती है बिना किसी को बताए भी। वही अरमान और अभीरा दोनों परेशान हो जाते है कि उनके बच्चे ने कुछ समान भी खरीदा है। क्यों खरीदा है ? ये बात उन्हें समझ नहीं आती है। मायरा रोहन के बुलाए जगह पर जाती है। जहां, उसे फंसा लिया जाता है। ऐसे में अब मुक्ति को मायरा उसे दूर रहने के लिए कहती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

