ये रिश्ता क्या कहलाता है 21st मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान हो चुका है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अरमान और अभीरा दोनों एक साथ कुछ बिताने की बातें करते है। लेकिन तब तक अरमान और अभीरा के बीच दादी सा आ जाती है और अरमान को उसके कमरे में जाने के लिए कहती है।
अभीरा – अरमान का खास पल
अभीरा इस बीच भी अरमान का साथ देती है। जिसके बाद अरमान को अभीरा उसके कमरे में जाने के लिए कहती है। जहां दोनों बहस करते है और बाहर निकलने के बहाने देखते है लेकिन अरमान और अभीरा को मायरा और मुक्ति को पकड़ने के लिए दादी सा कहती है। क्योंकि शादी के बाद ही दोनो एकसाथ रहेंगे। उसे पहले बिल्कुल भी नहीं। अभीरा अब मायरा को एक चिट्ठी अरमान को देने के लिए कहती है वही ये काम अरमान भी मुक्ति को करने के लिए कहता है। अभीरा अरमान का इंतजार कर रही होती है। लेकिन, तब वहां आर्यन आता है और अभीरा कहती है उसे कि उसे आर्यन से भी कुछ बात करनी है। वही दूसरी तरफ तान्या को काजल समझाती है कि उसे व्रत करना होगा लेकिन तान्या व्रत करने से मना कर देती है। क्योंकि, कृष ने तीन दिन से सबसे ज्यादा परेशान कर रखा हुआ होता है। आर्यन को अभीरा समझाती है कृष की वजह से उसे अपना रिश्ता खराब नहीं करना चाहिए। तान्या और काजल की बात सुनकर अरमान वहां से जाता है लेकिन तान्या उसे कहती है कि, घर में झगड़ा किसी से छिपा हुआ नहीं है। इसलिए अब कृष और तान्या का तलाक होगा। काजल ऐसा करने से मना कर देती है। लेकिन अरमान कहता है ये फैसला सिर्फ और सिर्फ तान्या का है। तान्या काजल से कहती है अब यही फैसला होगा क्योंकि, तान्या का सब्र खत्म हो गया है। मायरा और मुक्ति दोनों ही अपना – अपना लेटर अभीरा और अरमान को देते है। जहां मुक्ति कहती है बदले में उसने अरमान से लायब्रेरी जाने के लिए कहा था। अभीरा कहती है वो तो वैसे भी लेकर चले जाता है। लेकिन मुक्ति कहती है अब वो अरमान से कुछ भी ऐसा नहीं लेना चाहती है। मायरा अरमान से गले मिलती है। जिसके बाद वो अभीरा और अरमान को अपना इंस्पिरेशन बताती है।
विद्या की माफी ?
विद्या कमरे में अरमान को याद करती है। जिसके बाद अरमान विद्या के लिए कल का जोड़ा लेकर आता है। विद्या अरमान से बात करने की कोशिश करती है लेकिन अरमान कहता है उसे सबसे पहले उसे अभीरा से माफी मांगनी होगी। अरमान अभीरा के लिए कॉफी और कुकीज़ लेकर आता है लेकिन अभीरा कहती है अब वो कुकीज़ खाना छोड़ दी है। जिसके बाद अरमान और अभीरा दोनों एक – दूसरे को अपने पसंद की बात बताती है। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। अरमान अभीरा के लिए अपने पसंद की बात करता है। दोनों एक – दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाते है। अगली सुबह अरमान और सभी लोग वट सावित्री की पूजा करने के लिए तैयार होते है और दादी सा सभी को ये सारी चीजें समझाती है। लेकिन, बच्चों के लिए दादी सा कहती है वक्त के साथ बच्चे बदल जाते है लेकिन अभीरा कहता है रीति रिवाज कुछ बदले नहीं है बल्कि उन्हें समझने के तरीके बदल गए है। जहां अभीरा अरमान ओर रिश्ते की बराबरी की बातें करती है और अरमान कहता है हर बार वो अभीरा के व्रत रखता है। जिसके बाद मायरा और मुक्ति दोनों को व्रत मान्यता को समझते है। विद्या अभीरा को देखती है और एक बार फिर से उसे गुस्सा आने लग जाता है और ये चीज अरमान देख लेता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, पूजा के समय अरमान और अभीरा दोनों ही डांस करते है। जिसके बाद अभीरा से विद्या माफी मांगती है और वो अरमान की तरफ देखती है कि क्या करे वो ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

