ये रिश्ता क्या कहलाता है 20th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान किस तरह से अभीरा को मनाएगा।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा और अरमान से होती है। जहां अभीरा अब अरमान के पास जाना चाहती है लेकिन, विद्या के रास्ते में रहने की वजह से अभीरा को विद्या जाने नहीं देती है।
अभीरा और अरमान का रिश्ता
दादी सा विद्या पर गुस्सा करती है और उसे रास्ता छोड़ने के लिए कहती है। ऐसे में अरमान अपने कमरे की लाइट ठीक कर रहा होता है और वहां अचानक से लाइट में करेंट लगनी शुरू हो जाती है। जिसके बाद अरमान देखता है और अचानक ही कमरे में ब्लास्ट हो जाता है। आग की वजह से कमरे में बेहोश हो जाता है और अभीरा ये देखकर परेशान हो जाती है। जहां अमाना को होश में लाने के लिए वो कमरे में जाती है और अरमान से बात करने के लिए कहती है। धीरे – धीरे अरमान को होश आता है और कहता है कितना कुछ उसने मिस किया हुआ है अभीरा को लेकर। हार बात पर हंसने वाली हार बार पर मजाक बनाने वाली।
विद्या की चुनौती
अरमान और अभीरा को साथ में देखकर मायरा और मुक्ति दोनों ही प्रे करते है कि अभीरा और अरमान दोनों कभी भी अलग ना हो। जिसके बाद दोनों के बीच 10 कदम की दूरी भी खत्म हो जाती है। दादी सा कहती है बच्चों ने ये सब क्या कर दिया है ? मौत को ऐसे चुनौती नहीं देते है। वही अब अरमान और अभीरा दोनों बहुत खुश होते है कि दोनों के बीच अब कुछ ठीक हो गया है। घर वाले अब अरमान का मजाक बनाते है और अभीरा से काफी कुछ कहते है क्योंकि दोनों ने एक दूसरे का हाथ छोड़ा ही नहीं है। ऐसे में माधव कहता है और दोनों का मजाक बनाओ। वही दूसरी तरफ अब विद्या देवी मां से मन्नत मांगती है कि उसे सिर्फ और सिर्फ अरमान की खुशी चाहिए और खुशी सिर्फ इसलिए क्योंकि, अभीरा को उसकी जिंदगी में लाना मतलब सब कुछ खराब कर देना। घर में सभी लोग कल के पूजा की तैयारी करते है वट सावित्री की। वही दिशा को मनाने के लिए आर्यन उसके घर जाना चाहता है लेकिन मनीषा उसे ऐसा करने से मना करती है। दूसरी तरफ तान्या पूजा की तैयारी करती है ओ कृष का कोई अता पता नहीं होता है। जिसकी वजह से काजल अरमान आ कहती है कृष कैसा भी लेकिन वो उसका बेटा है। अभीरा को दिशा और आर्यन के रिश्ते की चिंता होती है। अरमान को समझ नहीं आता है वो क्या करे ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा एक दूसरे से वादा करते है किसी भी तरह दोनों अब एक दूसरे पर विश्वास करेंगे। जहां अब अरमान शगुन की थाल विद्या को देता है और उसे अभीरा को देने की बात करता है। जहां, अभीरा से अरमान विद्या को माफी मांगने के लिए कहता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

