ये रिश्ता क्या कहलाता है 19th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान हो चुका है परेशान अपने बच्चों को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत तान्या से होती है। जहां कृष उसे कहता है कि, इस जन्म तो उसे तालक मिलने से रहा है। वही अब तान्या ये सारी चीजों से परेशान हो जाती है।
कृष के ताने
मनीषा आर्यन को समझाने की कोशिश करती है लेकिन आर्यन को अरमान फैसला करने के लिए कहता है। जिसके बाद अभीरा वहां से जाती है और मायरा और मुक्ति की बहस को सुनती है। जहां मुक्ति और मायरा एक – दूसरे को लेकर काफी बुरा भला कहते है और कहते है कि, किस तरह से दोनों ने अपनी लाइफ को खराब कर दिया है। मुक्ति को अरमान – अभीरा के साथ होने में फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि, अरमान और अभीरा की वो बेटी नहीं है। जिसके बाद अरमान और अभीर के झगड़े उसे काफी ज्यादा बुरे लगते है और मुक्ति घर छोड़कर जाने की बात करती है। मुक्ति को गाड़ी में अभीरा लेकर जाती है। जहां वो मायरा के लिए भी परेशान हो जाती है। वही दूसरी तरफ, मायरा और मुक्ति अपने प्लान के लिए परेशान हो जाते है और मुक्ति उसे चलने के लिए कहती है क्योंकि वो अब झगड़ा नहीं करना चाहती है। विद्या ये बात सुन लेती है और बार – बार ये बात कहती है कि, मायरा कहां जा रही है लेकिन मायरा किसी को कुछ भी नहीं बताती है।
अरमान का विश्वास
विद्या जाकर ये बात अरमान को बता देती है लेकिन अरमान बातों पर विश्वास नहीं करता है। जिसके बाद मायरा को बैग लेकर आते हुए देखता है और अरमान उसे पूछता है कहां जा रही है वो ? मायरा कहती है वो अपनी मम्मा के साथ जा रही है। विद्या कहती है देखा मायरा को ले जाने के लिए ही अभीरा वहां आई थी। अभीरा बाहर मायरा का इंतजार करती है लेकिन जब अंदर जाकर मायरा का झूठ सुनती है तो उसे विश्वास नहीं होता है। जिसके बाद दादी सा अभीरा को अंदर आने से रोकती है और उसे प्लान बताती है आज देखना है क्या अरमान किसी की बातों में आयेगा ? अभीरा को लेकर विद्या भला बुरा कहती है लेकिन इस बार अरमान कहता है कि, अब उसे जो भी बात करनी है अभीरा से करेगा। सच्चा प्यार सबूत पर नहीं प्यार पर विश्वास करता है। दादी सा अपना प्लान बताती है बच्चों के साथ मिलकर कैसे दोनों ने अरमान की परीक्षा ली है। अभीरा इमोशनल हो जाती है। लेकिन सभी लोग अरमान के लिए अभीरा को कहते है उसका प्यार जीत गया है। विद्या अभीरा को देखकर गुस्सा करती है लेकिन कुछ कह नहीं पाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान से बात करने के लिए अभीरा उसके पास आती है। जहां आग की वजह से अरमान बेहोश हो जाता है लेकिन अभीरा उसे होश में लेकर आती है जिसके बाद अरमान और अभीरा एक – दूसरे से अपने दिल की बात कहते है। वही अरमान और अभीरा के लिए मायरा और मुक्ति मांगते है विश की अब दोनों कभी भी अलग ना हो।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

