31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 18th मई 2026 रिटेन अपडेट : क्या कृष देगा तान्या को तलाक ? आर्यन ने छोड़ा घर

ये रिश्ता क्या कहलाता है 18th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब किस तरह से अरमान आर्यन और कृष को संभालने वाला है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान को बार – बार अभीरा की याद आती है किस तरह उसने वायलेंस को लेकर कहां था।

अभीरा का गुस्सा

अभीरा भी अरमान की बातों को सोचकर नाराज हो जाती है। जहां, वो अब अरमान से बात ना करना ही पसंद करती है। मायरा और मुक्ति काफी ज्यादा परेशान होते है कि आखिरकार ये सभी लोग करना क्या चाहते है ? क्योंकि, दोनों के रिश्ते को बचाने की वजह से कही ना कही उनका रिश्ता टूटते ही जा रहा है। ऐसे में अब अरमान और अभीरा के लिए दादी सा प्रार्थना करती है कि ना जाने दोनों की किस्मत में क्या लिखा हुआ है ? लेकिन जो भी लिखा हुआ है। दोनों की जिदंगी ऐसी मोड़ पर है जहां कोई भी कुछ समझ नहीं सकता है। दादी सा अभीरा और अरमान के रिश्ते के लिए दुआ करती है। वही अरमान को अभीरा फोन करती है मिलने के लिए लेकिन अरमान मना कर देता है यह कहकर कि, अब उसे मिलना भी नहीं है। क्योंकि, सारी चीजें अब हो चुकी है खराब।

कृष देगा तान्या को तलाक ?

अरमान इस बात के बाद अभीरा से मिलने के लिए नीचे आता है। जहां दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहस करते है और एक – दूसरे की कमियां बताते है कि, किस तरह से अरमान ने अभीरा को हर बार हर्ट किया हुआ है। जब उसके पास सबूत नहीं रहते है तब अरमान ने विश्वास नहीं किया है लेकिन, अभीरा ने भी तो यही किया है। ऐसा अरमान कहता है। मां ने कुछ भी कह दिया अभीरा ने मान लिया। जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर इस बात का आसार पड़ा हुआ था। दोनों के बीच बहस होती है। जिसके बाद अरमान काफी ज्यादा इमोशनल हो जाता है। वही दूसरी तरफ अब तान्या कृष को अंगूठी लौटा देती है और उसे घर छोड़ने की बात करती है साथ ही उसे देना होता है तलाक। लेकिन कृष तलाक देने से मना करता है। काजल तान्या को ऐसा करने से मना करती है लेकिन तान्या इस बार उसे कुछ भी कहने से मना करती है। वही दूसरी तरफ अब अरमान हो चुका है परेशान जहां, आर्यन भी घर छोड़कर जाने की बात करता है। क्योंकि उसे लगता है घर में सभी लोग दिशा को गलत समझ रहे है। ऐसे में अब अरमान आर्यन को शांत करवाता है और शांति से सोचने की बात करता है। कृष तान्या को तलाक देने से मना कर देता है। काजल अभीरा को तान्या को समझाने की बात करती है। लेकिन अभीरा कहती है कि, ये दोनों का रिश्ता का उन्हें ही समझना होगा। कृष तान्या को तलाक से मना करता है और अभीरा को बीच में आने से मना करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा घर छोड़ कर जाती है। जहां, वो पापा से कहती है सभी ने अरमान पर गिव अप कर दिया है और मम्मा ने भी रिश्ता तोड़ दिया है। जिसके बाद अब अमान अभीरा के लिए सबसे बहस करता है। लेकिन असल में अभीरा ने कुछ ऐसा नहीं किया होता है। विद्या कहती है उसे भरोसा करना होगा। लेकिन अरमान कहता है कि, प्यार सिर्फ प्यार पर भरोसा करता है सबूत पर नहीं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here