ये रिश्ता क्या कहलाता है 15th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब आर्यन हो गया कृष को लेकर नाराज।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान अभीरा से होती है। जहां, अभीरा और अरमान के मायरा और मुक्ति प्लान करते है किस तरह से वो कार में लांग ड्राइव पर जा सकते हैं।
अभीरा का फूटा गुस्सा
अभीरा और अरमान को क्लू मिलता है और अरमान अभीरा कार तक आ जाते है लेकिन, पेन पेपर ना मिलने की वजह से अरमान सोचने लग जाता है वो लांग ड्राइव पर जा सकता है लेकिन, अभीरा वहां आती है और इस कार के टाइप को देखती है। जहां वो कहती है कि, इसमें वो लोग बैठेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि, ये कोई कपल की गाडी है। अरमान और अभीरा वहां से चले जाते है। दादी सा और मायरा को समझ नहीं आता है ये कैसे हुआ है ? दादी सा और मायरा को पता चलता है ये मुक्ति की वजह से हुआ है। घर में सब दादी सा के बर्थडे की तैयारियां करते है लेकिन, दादी सा मायरा और मुक्ति को कहती है अभीरा और अरमान को प्लान का सच बताने के लिए। अभीरा और अरमान दोनों कोशिश करते है किसी भी तरह एक दूसरे से बात कर ले। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। अरमान और अभीरा के आसपास कोई ना कोई आ ही जाता है जिसकी वजह से दोनों बात नहीं कर पाते है। वही दूसरी तरफ मायरा अभीरा को कार का प्लान बताती है और मुक्ति अरमान को। अरमान और अभीरा का गुस्सा अपने बच्चों पर फूट जाता है जिसके बाद अभीरा और अरमान दोनों ही खुश होते है कि, अच्छा हुआ अब दोनों एक दूसरे से बात कर सकते है और गुस्सा कम हो सकता है।
दादी सा का बर्थडे
इस बीच ही आर्यन को अभीरा देखती है और उसे पूछती है क्या हुआ है ? अभीरा को आर्यन बताता है किस तरह से कृष ने बातमीजी की है दिशा के साथ।जिसकी वजह से दिशा घर चली गई है। अभीरा दिशा की दादी से बात करती है लेकिन दिशा की दादी कहती है मॉर्डन होने के चक्कर में उसे समझ नहीं आ रहा है उसके घर मे क्या हो रहा है ? अगर दिशा से कृष माफी मांगेगा तभी दिशा और सभी लोग पार्टी में आयेंगे। मनोज काजल से संजय और कृष के बारे में पूछता है लेकिन, काजल कहती है दोनों ना ही आए वही अच्छा होने वाला है। जिसके बाद अभीरा और आर्यन दोनों ही कृष के कमरे में जाते है और उसे दिशा से माफी मांगने के लिए कहते है क्योंकि उसकी वजह से चीजें खराब हो गई है। कृष अपने काम का बहाना देता है और कहता है परिवार उसके पास है। पत्नी उसके पास है। लेकिन अरमान के पास क्या है ? कुछ भी नहीं है। जिसके लिए उसे हमेशा से चिंता होती है। अरमान और अभीरा आर्यन को चिंता करने से मना करते है। जिसके बाद आर्यन दिशा के लिए परेशान हो जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दिशा पार्टी में आती है और कृष उसे फिर से धमकाता है कि, उसे जुबान नहीं चलानी चाहिए। नहीं तो वो जूते के नीचे मसलने में समय नहीं लेगा। आर्यन इस बात पर उसे थप्पड़ मार देता है और दादी सा ये सब सुनकर आर्यन को माफी मांगने के लिए कहती है। लेकिन अरमान आर्यन को सही कहता है और बताता है अगर अभीरा के साथ ऐसा होता तभी भी वो यही करता। अभीरा इस चीज को गलत बताती है और कहती है बिन मतलब की मारपीट सिर्फ बढ़ावा देता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिएTellyboosters के साथ।

