31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 13th मई 2026 रिटेन अपडेट : अरमान और अभीरा का गेम, टूट गया विद्या का विश्वास

ये रिश्ता क्या कहलाता है 13th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान का गुस्सा अभीरा पर फूट रहा होता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा अब अरमान और मायरा, मुक्ति के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होती है। ऐसे में अब अरमान को तीनों को एकसाथ देखकर अच्छा लगता है।

विद्या की माफी

वही अरमान तीनों की नजर उतारता है और मायरा कहती है उसने इतने साल कैसे उसने बिताए है सिर्फ और सिर्फ उसे ही पता है। वही दूसरी तरफ मुक्ति कहती है अगले जन्म भी अब उसे ऐसा ही परिवार मिले बस यही चाहिए उसे। अभीरा को बार – बार विद्या की याद आती है कि किस तरह से उसने सारी चीजें अभीरा के लिए खराब कर दी है लेकिन, अरमान के लिए आज भी वो पागल सी बनी हुई है। अरमान के पास अभीरा आती है और उसे अकेले में लेकर जाती है। जहां वो अरमान से विद्या को बात करने के लिए कहती है। अभीरा के लिए अरमान कहता है वो भूल गई है क्या वो सोच रही है ? अरमान के लिए अभीरा कहती है विद्या ने उसके साथ गलत किया है इसका ये मतलब नहीं है कि वो अपनी मां से ज्यादा देर तक ऐसे ही बने रहे। जिसके बाद अब अरमान अभीरा दोनों के बीच बहस हो जाती है और अरमान अभीरा की बात मान कर विद्या के पास जाता है। विद्या कमरे में अरमान की शर्ट लेकर बैठती है जहां वो देखता है उसकी डिजाइन की हुई शर्ट कितनी सुंदर है और क्या कुछ किया है विद्या ने उस पर काम।

फूट गया अभीरा का बलून

मनीषा दिशा के सामने अपने दोस्तों को फोन करती है और उन सबसे कहती है दिशा एक हाउसवाइफ है और इस काम में वो बहुत खुश है। दिशा को अच्छा लगता है कि, मनीषा ने उसके बारे में इतना सब कुछ सोचा है। आर्यन दोनों को एकसाथ देखकर सोचने लगता है अचानक इनको क्या हुआ है ? दादी सा के पास अरमान जाता है और अरमान विद्या को लेकर इमोशनल हो जाता है लेकिन, दादी सा उसे समझाती है रिश्ते किस तरह के होते है और क्या कुछ उसे बचाने के लिए करना पड़ता है। अगली सुबह अरमान और अभीरा दोनों ही अपने सेशन को लेकर एक्सिडेंट जाते है क्योंकि, अरमान और अभीरा अपने मैच के बाद अपने सेशन जाने वाले है और तीन दिन तक उन्होंने बलून को अच्छे से रखा हुआ भी होता है। मायरा और मुक्ति इस मैच को देखकर अभीरा और अरमान को अलग – अलग रखने की बात करते है। जहां, कोच उनकी बात सुन लेता है। लेकिन मैच स्टार्ट हो उसे पहले ही अभीरा देखती है लेडी को एक बॉल की वजह से चोट लगने वाली होती है और अभीरा उस बलून से उनकी जान बचा लेती है लेकिन, बलून फूट जाता है। अरमान ये चीज देख लेता है और अभीरा से बात करना बंद कर देता है। अभीरा और अरमान का मैच शुरू होता है लेकिन, अरमान अभीरा से बात नहीं करता है जिसकी वजह से मुक्ति और मायरा भी परेशान हो जाते है और अभीरा को समझ नहीं आता है वो क्या करे ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा को बलून संभालने के लिए कहता है। जिसके बाद अभीरा दूसरों को बचाने के लिए अपना बलून फोड़ देती है। ऐसे में अरमान को अभीरा सारी चीजें बताती है जिसके बाद उसका गुस्सा फूट जाता है आखिरकार वो ऐसा क्यों करती है ? थोड़ी सेलफिश वो बन सकती थी। अभीरा अरमान से कहती है वो जल्द ही ऐसा कुछ भी करेगी और अपने आदत को बदलेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here