31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th मई 2026 रिटेन अपडेट : अरमान हुआ फर्म से बाहर, अभीरा ने लिखा अरमान के लिए लेटर ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अभीरा अपने प्यार को देना चाहती है एक और मौका।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान अब अभीरा से कुछ वक्त मांगता है और उसे कहता है हर हाल में उसे एक मौका देना होगा। दोनों की बातचीत मायरा और मुक्ति सुन लेते है। जहां दोनों को देखकर सभी परेशान हो जाते है।

कृष का प्लान

अरमान अपने कमरे में होता है और अभीरा की बातों को लगातार वो याद करता है। जिसके बाद अभीरा उसके कमरे में एक लेटर छोड़कर जाती है और ये देखकर अरमान को उसका वो इमैजिनेशन लगता है। विद्या अरमान के लिए खाना बनाती है और इस खाने के लिए काजल कहती है ये सब करने से वो माफ नहीं कर देगा। माधव ये सब चीजें देखकर परेशान हो जाता है। लेकिन विद्या कहती है उसने कोई भी गलती नहीं की है। अभी वो दिशा के घर भी नहीं गया है तो खाना तो उसे खाना होगा ना ? काजल और माधव दोनों ही परेशान हो जाते है। अभीरा को अरमान के कमरे से निकलते मनीषा देख लेती है और उसे समझ नहीं आता है दोनों साथ क्यों नहीं रहते है जब एक – दूसरे के साथ ही रहना है तो ?

अरमान का लेटर

संजय कृष अपने साथ – साथ अरमान की जिदंगी का भी फैसला करते है जहां, कृष के हाथ कांप रहे होते है साइन करने में वही दूसरी तरफ, संजय कहता है ये काम उसे करना होगा किसी भी हालत में। तब तक अरमान की फाइल दी जाती है कृष को जहां उसने मेहनत से बोर्ड्स ऑफ़ मेंबर के सामने फाइल को तैयार किया हुआ होता है। कृष अरमान की मेहनत को बर्बाद कर देता है। वही दूसरी तरफ दिशा अपने मायके से वापस आती है और आर्यन उसे बहुत ही ज्यादा मिस करता है। आर्यन समान लेकर अंदर आता है। जहां इतने देर में मनीषा को ये कहती हुई सुन लेती है कि, दिशा भी अच्छा कमाती है लेकिन कुछ ना कुछ वो भी काम करती है। तान्या से कम कमाती है लेकिन अच्छा है और जल्द ही आगे बढ़ जाएगी। अभीरा का दिया हुआ लेटर अरमान को याद आता है और वो नींद से उठकर उसे देखता है। जिसके बाद अरमान उस लेटर को पढ़ने जाता है और हवा से वो उड़ जाता है। अरमान लेटर को लेने उसके पीछे जाता है लेकिन, तब तक वो पानी में गिर जाता है। मायरा और मुक्ति दोनों अरमान को बात करने के लिए कहते है। जहां अरमान अभीरा के पास जाता है और अभीरा की बातों को सही कहता है। अभीरा को लगता है अरमान कपल थेरेपी के लिए मान जाता है। लेकिन ये बात सुनकर अरमान हैरान हो जाता है और कहता है कि, कपल थेरेपी ? अभीरा कहती है उसने लेटर पढ़ा नहीं ? अरमान कहता है पानी में गिर गया है। वो अरमान को अभीरा कहती है वो लेटर नहीं संभाल पाया ? रिश्ता कैसे संभालेगा ? अरमान अभीरा को कहता है इस बात में उसे भी पता है कोई लॉजिक नहीं है। थोड़े देर बाद अब अभीरा को मायरा और मुक्ति दोनों ही तैयार करने के लिए लेकर आती है। जहां दोनों ही अभीरा को तैयार करती है और उसकी खुशबसूरती को देखकर हैरान हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कृष और संजय सभी के सामने कहते है मित्तल और सभी ने मिलकर अरमान को पोदार फर्म से बाहर कर दिया है। वही दूसरी तरफ, अब अभीरा का गुस्सा फूट जाता है और वो कृष का गला दबाना शुरू कर देती है। जहां अभीरा सच कहने के लिए कहती है। क्योंकि पोदार फर्म आज भी अरमान का है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here