रिमझिम 4th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम को मिल चुका है समीर का साथ।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां पूरे परिवारवालो के सामने रिमझिम पर समीर गुस्सा करता है। जहां किचन में रिमझिम को प्रेम समझाती है कि, समीर उसे बहुत ही प्यार करता है।
बुआ मां का प्लान
रिमझिम को इस बात का अहसास होता है और तब तक समीर देखता है कि, रिमझिम के कपड़े में आग लग रही होती है। सही समय पर समीर आकर उसे बचा लेता है। जिसके बाद समीर की डांट में भी रिमझिम को प्यार नजर आता है। रिमझिम इस प्यार को समझती है और कहती है उसका भगवान ने बनाया है। घर में वट सावित्री की तैयारियां शुरू हो जाती है। जिसे लेकर समीर चाची सा से पूछता है आज कुछ खास है ? चंचल कहती है वट सावित्री की पूजा है इसलिए घर में इतनी पहल है। चंचल समीर का मजाक बनाती है और कहती है कितना अजीब है ना दो शादी लेकिन एक ने भी व्रत नहीं रखा है। वही इस बीच ही, अब समीर को देखकर प्रताप बात को शांत करवाता है। बुआ मां ठान लेती है वो कभी भी रिमझिम और समीर की जोड़ी नहीं बने देगी। इसलिए अब वो रिमझिम पर नजर रखती है क्या सच में रिमझिम ने उपवास रखा है ? बुआ मां देखती है अवीक को कि रिमझिम के पास उसने केक लेकर आया है लेकिन रिमझिम उसे खाने स मना कर देती है। रिमझिम कहती है उसका अभी के लिए मन नहीं है।
रिमझिम का व्रत
इस बीच दिया वहां आती है और भूख का कहकर वो केक लेकर चली जाती है। बुआ मां ये सच समीर के सामने लेकर आना चाहती है और समीर के लिए पोहे बनाकर लेकर आती है। जिसे समीर खाने से मना कर देता है। वही, बुआ मां समीर के सामने रिमझिम को पोहे खाने के लिए कहती है लेकिन रिमझिम भी नहीं खाती है और अमायरा कहती है रिमझिम के मुंह में छाले हो गए है। ये बात सुनकर अब बुआ मां काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। राजवीर प्रेम के लिए भी शगुन लेकर आता है और इस शगुन लिए प्रेम काफी खुश होती है। काम को लेकर समीर राजवीर से कहता है कुछ काम राजवीर अच्छा करते है। इसलिए ये काम अब से राजवीर करेगा। प्रताप को एतराज होने लगता है कि, आखिरकार वो क्यों करेगा ये काम ? सभी अपने काम में बिजी हो जाते है और रिमझिम सबसे छिपते – छिपाते वहां से तैयार हो कर निकलती है पूजा करने के लिए। बुआ मां ये सच बताने के लिए समीर को फोन करती है और उसे कहती है उसे जगह वो जल्दी आए जहां आज सारी औरतें पुजा कर रही है। रिमझिम अपनी तपस्या का फल मांगती है और समीर के लिए परेशान हो जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम के पूजा का सच समीर और सभी लोगों के सामने आ जाता है लेकिन, इसके बाद भी रिमझिम को समीर का साथ मिलता है और समीर उसे अपनी पूजा पुरी करने के लिए कहता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

