ये रिश्ता क्या कहलाता है 28th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान क्योंकि, अभीरा का सच आ चुका है सामने।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा को मायरा उसके घर चलने के लिए कहती है। अभीरा मायरा के लिए इस बात को मान जाती है। जिसके बाद दादी सा घर में तैयारी करने को कहती है।
घर लौटी अभीरा ?
जिसके बाद अब अरमान भी अपने बच्चों के साथ घर आने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन इस बीच ही अब अरमान के साथ मायरा अभीरा को बैठने के लिए कहती है। जहां, अभीरा मना कर देती है और मायरा कहती है कि, वो भी पीछे बैठेगी। मुक्ति को अरमान के साथ आगे बैठना होगा। मुक्ति अरमान के साथ आगे बैठ जाती है। जिसके बाद मुक्ति आगे वाली सीट की तारीफ करती है और इस तारीफ को सुनकर अरमान अब मुक्ति को शांति बनाए रखने के लिए कहता है क्योंकि, अब सभी लोग सीधा घर ही जाने वाले है। विद्या और काजल घर में कोई तैयारियां नहीं कर रही होती है। जिसकी वजह से दादी सा समझ जाती है कि, विद्या खुश नहीं है। घर में मनीषा आरती की थाल तैयार करती है और दादी सा को देती है। जिसके बाद दिशा भी अपना करके आती है। मनीषा को समझ नहीं आता है कि, दिशा घर के काम खुद क्यों कर रही है ? मनीषा से दिशा कहती है कि, किसी ना किसी को भी ये काम करना होगा ना इसलिए उसने किया है।
विद्या के सच आया सामने
मनीषा आर्यन से कहती है इस घर की बहुओ ने बहुत अच्छे – अच्छे काम किए है लेकिन दिशा के कोई गोल नजर ही नहीं आ रहे है। क्योंकि, कुछ करना नहीं चाहती है। जिसके बाद अब आर्यन कहता है वो बात करेगा दिशा से। वही दूसरी तरफ, अभीरा और सभी लोग घर आते है। जहां दादी सा अब आरती की थाल लेकर आती है और अभीरा की आरती उतारती है लेकिन, विद्या ये चीज मुक्ति के लिए करने से मना करती है क्योंकि, मुक्ति इस घर की बेटी नहीं है। मायरा विद्या को समझाती है लेकिन विद्या बात को सुनती नहीं है। मुक्ति को लेकर माधव घर में आ जाता है। जिसके बाद माधव धीरे – धीरे विद्या का काला चिट्ठा खोलती है। अभीरा से माधव पूछता है कि, क्या अभीरा ने मायरा के कस्टडी पेपर भिजवाए थे ? क्या अभीरा ने कोशिश नहीं की थी ? अभीरा कहती है कस्टडी पेपर उसने नहीं भिजवाए थे। ये सुनकर सभी हैरान हो जाते है। अरमान कहता है किसी ना किसी को गलतफहमी हो गई है। माधव कहता है काजल को भी सच पता था लेकिन वो अपने फायदे के लिए चुप थी। दादी सा कहती है विद्या बुरी है लेकिन ऐसे काम वो नहीं कर सकती है। वही दूसरी तरफ विद्या को सच कहने के लिए कहा जाता है। जहां विद्या कहती है कि, ये बात सच है उसने जो भी किया है अपने बेटे के लिए किया है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा और अरमान दोनों ही विद्या के पास आते है। जहां अरमान अब विद्या से अपने सारे रिश्ते खत्म कर देता है। जहां विद्या कहती है कि, अभीरा ने उसे भड़काया है लेकिन, अरमान विद्या को अभीरा के पास जाने से मना करता है और कहता है अभीरा तक जाने से पहले उसे अरमान से गुजरना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

