34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 27th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम के खिलाफ बुआ मां ने चली चाल, क्या टूट गया समीर का विश्वास

रिमझिम 27th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम के लिए समीर हो चुका है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम गिटार के जरिए समीर से दोस्ती करने की कोशिश करती है और ऐसा होता भी है। रात में अंधेरे में समीर रिमझिम के साथ बिताए गए पलों को याद करता है। वही रिमझिम नीचे गिटार बजा रही होती है।

रिमझिम का सच

भैरव को मारने के लिए उसके पीछे कुछ गुंडे लगे हुए होते है और ऐसे में वो अपने घर में औरत बनकर घर साफ कर रहा होता है। गुंडों को लगता है उसके घर में कोई नहीं है और वो वहां से जाते ही है लेकिन तब तक वहां भैरव की आवाज सभी गुंडे सुन लेते है और अब भैरव से मांग रहे होते है पैसे। बुआ मां को रिमझिम से बदला लेना होता है क्योंकि, हर बार किसी ना किसी वजह से रिमझिम बुआ मां के खेल को बर्बाद कर देती है। वही अब बदला लेने के लिए रिमझिम को जान से मरवाने के लिए बुआ मां भैरव के पास जाती है। जहां, गुंडों को बुआ मां पैसे देती है और वहां से जाने के लिए कहती है। दूसरी तरफ भैरव पूछता है वो कौन है ? क्या चाहिए ? भैरव को बुआ मां रिमझिम की तस्वीर दिखाती है और उसके साथ पवित्रा की। जहां अब बुआ मां वादा करती है कि, वो पवित्रा को सौंप देगी भैरव को अगर उसने जान से मार दिया रिमझिम को। भैरव ये काम किए तैयार हो जाता है। समीर नीचे रिमझिम के पास आता है और उसका मजाक बनाता है क्योंकि, वो कुछ बजा रही थी। समीर रिमझिम को सिखाने के लिए शराब छोड़कर सिखाने लग जाता है। ये देखकर रिमझिम काफी खुश होती है और अब वो समीर के दिल में अपनी जगह दोस्ती से बनाना चाहती है।

भैरव बना कुल्फी वाला ?

वही रात में भैरव घर में आता है। जहां रिमझिम अवीक को कहानी सुनाती है और उसे कहती है कि, अब उसे सो जाना चाहिए। अवीक के साथ रिमझिम भी सो जाती है। लेकिन भैरव जैसे ही हमला करता है तब तक अवीक की आँखें खुल जाती है और भैरव वहां से चला जाता है। किसी को समझ नहीं आता है कि, घर में आया कौन था ? अवीक बताता है कि, वो शख्स दिख कैसा रहा था ? जिसके बाद अब समीर और सभी लोग उस शख्स का पता लगाने की कोशिश करते है। वही चंचल रिमझिम को दरवाजा बंद करके सोने के लिए कहती है। क्योंकि ऐसी हरकत कौन करता है ? रिमझिम अगली सुबह कुल्फी खाने की जिद्द करती है और उसे समीर मना करता है। जिसके बाद समीर कुल्फी वाले को घर में ही बुला देता है और रिमझिम को खाने के लिए कहता है। अचानक से ही रिमझिम की कुल्फी गिर जाती है और रिमझिम उसे कहती है कि, उसने नजर लगाया है। रिमझिम समीर को मारने लग जाती है। जिसकी वजह से उसका कपड़ा गंदा हो जाता है और समीर अंदर जाता है उसे साफ करने के लिए। तब तक भैरव कुल्फी वाला बनकर रिमझिम को कुल्फी देता है और रिमझिम पहचान लेती है कि ये वही शख्स है। जिसके बाद रिमझिम जोर – जोर से चिल्लाने लग जाती है और समीर को बुलाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, भैरव को समीर ब्लैंक चेक देता है और कहता है जितने पैसे उसे भरने है वो भर सकता है और बिना कुछ कहे वो साइन करे देगा। बुआ मां को समझ नहीं आता है कि आखिरकार समीर करना क्या चाहता है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here