ये रिश्ता क्या कहलाता है 24th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान वही, दूसरी तरफ मित्तल ले रहा है बदला।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा और अरमान कुश्ती का प्लान बनाते है। वही अरमान अब कुश्ती लड़ता है और अभीरा पूरे घर में कोयल को ढूंढ रही होती है।
अभीरा की कोशिश
अभीरा को बीच – बीच में चक्कर आते रहता है लेकिन वो अपने आपको संभाल लेती है। वही दूसरी तरफ, अब अभीरा को कोयल मिल जाती है और कोयल से अभीरा उसकी मदद मांगती है। जहां, कोयल के लिए अभीरा कहती है कि, उसने देखा था ना क्या कुछ हुआ था ? क्या वो ये सारी बातें कोर्ट में बताएगी ? शुरुआत में कोयल मना करती है लेकिन बाद वो अभीरा की मदद करने के लिए तैयार हो जाती है। अभीरा कोयल को कहती है क्या कुछ और भी सबूत है ? कोयल बताती है कि, वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। अरमान अभीरा को अपने आसपास नहीं देखता है और उसे समझ आ जाता है कि, क्या कुछ कर रही है अभीरा। पोदार फर्म में क्राइसिस एक बार फिर से आने शुरू हो गए है क्योंकि, मित्तल ने अपने सारे क्लाइंट वापस ले लिए है।। जिसकी वजह से अब सभी पर खाने के लिए पैसे भी आना मुश्किल है।
बर्बाद हुआ पोदार फर्म ?
अभीरा कोयल को लेकर वहां से जाती है लेकिन कोयल की मां उसे कही भी जाने से मना कर देती है। वो कहती है कोयल गई तो उसका घर बर्बाद हो जाएगा। उसका घर उसके मामा ही चलाते है। अभीरा वादा करती है कि, अरमान उसके पढ़ाई का खर्चा उठाएगा और सब कुछ करेगा। लेकिन आज जो अभीरा के साथ हो रहा है कल उसकी भी मां के साथ हो सकता है। कोयल अपनी मां को कहती है, चलने के लिए जिसके बाद सभी तैयार हो जाते है। अरमान की आवाज बाहर से आती है। जहां, सभी पहलवान देखते है कि, अभीरा अरमान के साथ नहीं है। जिसके बाद अब अरमान को छोड़ उसे ढूंढने के लिए कहते है लेकिन अरमान बीच में ही धमकी देना शुरू कर देता है जिसकी वजह से सारा ध्यान उनका वही चला जाता है। अरमान को चोट पहुंचता देख, अभीरा वहां आती है और एक पहलवान को मार देती है। जिसके बाद वो गाड़ी में अभीरा और कोयल उसकी मां को लेकर चले जाती है।
अभीरा का डर
मनोज संजय को शांत करवाता है और कहता है तान्या का बिजनेस अभी अच्छा चल रहा है चिंता की बात नहीं है। इस बीच ही अब संजय को ऐसा लगता है कि, मनोज उसे ताने दे रहा है। माधव अपने कमरे से सारी तस्वीरों को हटा देता है। लेकिन विद्या पूछती है ऐसा वो क्यों कर रहा है तभी भी वो विद्या का नाम लेता है और विद्या अभीरा पर इस बात का भी इल्ज़ाम डाल देती है। गुस्से में विद्या अपने कमरे से चले जाती है और मित्तल फर्म में संजय और कृष होते है जिसे मित्तल के गुंडों ने पकड़ रखा होता है। मित्तल कहता है पोदार फर्म उसकी वजह से ही चल रही थी और अब उसे बर्बाद करने का वक्त आ गया है। अरमान की गाड़ी एक जगह रुकती है। जहां, धुआं बहुत तेजी से होता है और कोयल उसकी बेटी वहां से गायब हो जाते है। अरमान अभीरा परेशान हो जाते है। लेकिन, अभीरा हिम्मत नहीं हारती है। अभीरा अब मायरा से मिलने जाती है जहां वो कोयल के बारे में उसे नहीं बताती है लेकिन मायरा को विश्वास होता है कि, अभीरा कुछ ना कुछ कर लेगी। अभीरा को पता चलता है मित्तल ने केस की डेट भी चेंज कर दी है और केस अब कल है। अभीरा हर जगह कोयल को ढूंढ रही होती है। लेकिन कही वो मिलती नहीं है। जिसके बाद अब, अभीरा घर आकर अपने केस की तैयारी करती है क्योंकि, अब कुछ और नहीं होने वाला है। अभीरा को अरमान समझाने की कोशिश करता है लेकिन, अभीरा कुछ सुनती नहीं है और उसे अपनी फाइल भी नहीं मिलती है। जिसके बाद अरमान उसे वो फाइल देता है और आराम से उसे काम करने के लिए कहता है। अरमान इस बीच ही अभीरा के आंसू को रोकने की कोशिश करता है तब तक विद्या वहां आ जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा और अरमान दोनों ही विद्या के पास आते है। जहां अरमान अब विद्या से अपने सारे रिश्ते खत्म कर देता है। जहां विद्या कहती है कि, अभीरा ने उसे भड़काया है लेकिन, अरमान विद्या को अभीरा के पास जाने से मना करता है और कहता है अभीरा तक जाने से पहले उसे अरमान से गुजरना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

