34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 21st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा के सामने आया विद्या का सच ? अरमान को मिली शाबाशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है 21st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अब अरमान हो चुका है पूरी तरह से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा अपने हारे हुए केस के बारे में सोचती है और कहती है उसने एक बार फिर सब कुछ खराब कर दिया है।

अभीरा का टूटा विश्वास

अभीरा समझ नहीं पाती है और कहती है ये काला रंग हमेशा से उसकी जिंदगी में था। कभी भी वो जीत नहीं पाई है। इस बीच ही अभीरा उस कालिख को अपने चेहरे पर लगा लेती है जिसे उसे अपने आपको हारा हुआ महसूस होता है। अभीरा सोचने लग जाती है सालों बाद उसकी बेटी ने उस पर भरोसा किया था लेकिन उसमें क्या किया ? उसने उस भरोसे को तोड़ दिया है। अरमान इस बीच ही गाड़ी लेकर आता है और अभीरा उसे अपना कस्टमर समझती है और अभी के लिए चले जाने के लिए कहती है लेकिन अरमान जाता नहीं है। जिसके बाद अभीरा के चेहरे पर लगी हुई कालिख वो साफ करता है। साथ ही चेहरे पर दाग है लेकिन किस वजह है ? उसकी वजह अरमान अभीरा को बताता है।

दादी सा ने दी बधाई

अभीरा की हिम्मत को अरमान बढ़ाता है और कहता है मां ने हमेशा से अपने बच्चों का अच्छा ही सोचा है। चाहे किसी भी चीजों का एग्जांपल देख लो। आज अभीरा वकील नहीं बल्कि एक मां बनकर बैठेगी और केस को समझने की कोशिश करेगी। अभीरा अरमान की बातों को समझती है। जिसके बाद अरमान और अभीरा दोनों ही इमोशनल हो जाते है। अभीरा मायरा से मिलने आती है और मायरा कहती है वो अपनी मां से नाराज भी है क्योंकि, उसे पता है उसकी मां पूरी कोशिश कर रही है। अरमान मुक्ति को देखता है और मुक्ति से माफी मांगता है क्योंकि, उसकी वजह से आज तक मेहर को सजा नहीं मिल पाई और अब लेकिन अरमान सब कुछ ठीक कर देगा। अभीरा की परछाई मुक्ति को अरमान कहर है लेकिन वो कहती है मां जैसा कोई नहीं है। विद्या एक बार फिर घर पर अभीरा के खिलाफ कई सारी बातें कहती है और दादी सा आर्यन को गिफ्ट लाने के लिए कहती है। जहां अरमान के आते ही विद्या उसे केस के लिए पूछती है और अब अरमान को दादी सा एक चॉकलेट देती है। अरमान कहता है इसकी जरूरत थी भी उसे जिसके बाद आर्यन दिशा को बताता है कि, जो भी इस घर में अच्छे काम करता है दादी सा की तरफ से वो उसका हक होता है। अरमान को ये चीजें बहुत अच्छी लगती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा के कस्टडी पेपर को देखकर अभीरा परेशान होती है और उसे समझ नहीं आता है ये पेपर बनवाया किसने है ?.वही इस बात का पता करने के लिए अभीरा घर आती है। जहां, अभीरा विद्या और काजल की बात सुन लेती है और उसे पता चलता है कि असल में ये सब विद्या का किया हुआ है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here