ये रिश्ता क्या कहलाता है 16th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अब तान्या हो चुकी है काफी परेशान कृष की वजह से।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा को अभी लोग हॉस्पिटल में आराम करने के लिए कहते है। लेकिन, अभीरा को बार – बार मायरा की चिंता होती है।
मेहर का सच
मुक्ति को माधव और दादी सा खाना खाने के लिए कहते है क्योंकि ये लड़ाई बहुत बड़ी है और इस लड़ाई का उसे भी हिस्सा बना है। जिसके लिए उसे ख्याल रखना होगा। दादी सा की बात मान कर मुक्ति वहां से चली जाती है। मायरा से अरमान उस हादसे के बारे में पूछता है और इस हादसे के बारे में वक्त मायरा काफी ज्यादा डर जाती है। कई चीजें वो बताती है लेकिन, मायरा धक्का देने की बात नहीं करती है। जहां अरमान खुद ही कहता है मायरा ने धक्का दिया है लेकिन उसने ये चीज सेल्फ डिफेंस में किया है। अरमान और भी ज्यादा इमोशनल हो जाता है और मायरा को गले लगा लेता है। मायरा को एक पेपर दिया जाता है साइन करने के लिए लेकिन, अभीरा वहां आ जाती है और पेपर जो फाड़ देती है क्योंकि उसे भरोसा होता है उसकी मायरा ऐसा काम भी कर सकती है। अरमान अभीरा को आराम करने के लिए कहता है लेकिन, अभीरा सिर्फ और सिर्फ अभी के लिए मायरा पर ध्यान देना चाहती है।
तान्या को हुआ कृष पर शक
मायरा के लिए अभीरा को अरमान समझाता है कि, वो बात समझ नहीं रही है लेकिन, मायरा कहती है इस बार पापा नहीं समझ रहे है क्योंकि सच में उसने धक्का नहीं दिया है। ऐसे में अब, अभीरा और मायरा के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। अभीरा मायरा को हिम्मत देती है और उसे कहती है कि, अब उसे अपना बयान देना होगा। मायरा सारी चीजें बताती है और कहती है कि, मेहर खुद गई थी पीछे जहां, उसे खतरा हो गया था और अचानक वो सीढ़ी से गिर गई। दिशा अपने घरवालों को कॉल पर परेशान होने से मना करती है। वही वो आर्यन को कहती है घर पर उसने गॉसिप के लिए फोन नहीं किया था। आर्यन दिशा को सॉरी कहता है क्योंकि , दिशा का अच्छे से वेलकम नहीं हुआ था। वही दिशा को आर्यन कुछ भी बुरा कहने से मना करता है क्योंकि, अब वो इस घर की लक्ष्मी हो गई है। मायरा का केस अरमान लडने की तैयारी करता है और उसे मायरा रोक देती है ये कहकर कि ये केस उसकी मां लड़ेगी। अभीरा इमोशनल हो जाती है और मायरा को एक बार फिर मां कहने के लिए कहती है। तान्या कृष के पास आकर उसका फोन चेक करती है और मेहर के मैसेज उसे नजर आते है। जहां तान्या कृष से नाराज हो जाती है कोई ऐसा कैसे कर सकता है ? कृष सारा सच बताता है कि, किस तरह से उसकी मदद कृष कर रहा था। अभीरा मायरा के केस के लिए तैयार हो जाती है और कहती है वो मायरा का सपोर्ट करेगी।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा को जज उसके वकील के बारे में कहती है कि, कहां गई है उसकी वकील ? तब तक अभीरा वहां आती है और अरमान उसकी बढ़ाता है क्योंकि अभीरा को डर लगता है शायद वो इस बार भी उसका विश्वास तोड़ दे ? अभीरा से अरमान कहता है ना कभी नहीं हार सकती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

