28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026

रिमझिम 14th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रूप का सच आया सभी के सामने, कार्तिक ने बताया सच ?

रिमझिम 14th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम को अंदाजा हो गया है कि, इस हवेली में कार्तिक उसकी जान लेने नहीं आया है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम पर कार्तिक हमला करता है और उसे कहता है कि, आज उसे अपनी जान देनी होगी। रिमझिम की जान खतरे में देखकर समीर वहां आता है और कार्तिक को सबक सिखाता है।

कार्तिक का सच

कार्तिक को जिस तरह से समीर पीट रहा होता है प्रताप और घर के सभी लोग समीर को रोकते है क्योंकि, अगर इस तरह से ही उसने किया तो कार्तिक मर जाएगा। जिसके बाद समीर के हाथों में चोट लग जाती है। वही कार्तिक सोच में रहता है अगर उसने ये सब भी किया तो, जिस तरह अमायरा ने उसे धमकी दी है सच में उसके करीबी की जान चली जाएगी। रिमझिम को समझ नहीं आता है क्यों ऐसा कार्तिक कर रहा है ? जहां अब रिमझिम कार्तिक के पास आती है वो चाकू लेकर लेकिन वो चाकू नहीं होता है बल्कि, बटर लगाने वाला चम्मच होता है। कार्तिक से रिमझिम सवाल करती है कि, उसे पता चल गया है कि, कार्तिक उसे मारने वाला नहीं था क्या कारण है उसे बताना होगा। लेकिन कार्तिक कुछ भी कहता नहीं है। अगली सुबह समीर के हाथों में चोट देखकर अवीक उसे हल्दी लगाने के लिए कहता है लेकिन अवीक की बात समीर सुनता नहीं है। वही रिमझिम और सुनंदा को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? रिमझिम अपना दिमाग चलाती है।

रिमझिम को हुआ शक

जहां, वो एक डब्बा लेकर आती है जिसमें हल्दी रहता है और वो समीर को खोलने के लिए कहती है क्योंकि, समीर अग्र खोल देगा तो, उसके हाथ पर ही हल्दी लग जाएगी और रिमझिम का ये प्लान कामयाब भी होता है। वही रिमझिम समीर के चोट पर पट्टी के देती है। रिमझिम से समीर कहता है उसका अब रिमझिम से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन वो ये सब कर रही है ? रिमझिम इसे इंसानियत बताती है। घर में रूप सुहागन की तरह तैयार होकर राजवीर के घर जाने का प्लान करती है और समीर – रिमझिम का ये प्लान भी कामयाब हो जाता है। लेकिन वहां जाते ही प्रेम देखती है कि, राजवीर की मौत हो गई है और अब उसे विधवा होकर रहना होगा जिंदगी भर। रूप इस चीज के लिए तैयार नहीं होती है। जिसके बाद वो सभी को बताती है कि, किस तरह से उसने रिमझिम और राजवीर को दूर किया था सिर्फ और सिर्फ अपने मक्सद के लिए। राजवीर उस जगह से उठ जाता है और रूप का सारा सच सामने आ जाता है। जिसे रूप को प्रेम थप्पड़ मारती है और राजवीर संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात करती है। रिमझिम सोचती है अब उसे सिर्फ कार्तिक के बारे में सोचना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम की जान खतरे में आ जाती है। जहां, रिमझिम एक कमरे में जाती है और वहां आग लगी होती है। रिमझिम को चिल्लाता देख समीर रिमझिम को बचाने के लिया वहां आता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here