ये रिश्ता क्या कहलाता है 13th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब मेहर का सारा सच अभीरा ने अरमान को बता दिया है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा होश में आते ही अरमान को सारा सच बताने की बात करती है। जहां, अभीरा कहती है कि, उसे क्या सच में अभीरा पर भरोसा है ?
अभीरा का सच
अरमान कहता है भरोसा भी है और वो विश्वास भी करता है। अभीरा सबसे पहले 8 साल बीते हुए हादसे को बात कहती है कि, किस तरह मेहर ने वैन्यू में आग लगा दिया हुआ था। जिसके बाद उसने सबसे पहले वाणी को टारगेट करने की कोशिश की थी। इसलिए उसने अरमान को कहा था कि, सबसे पहले मायरा को लेकर उसे यहां से निकलना होगा। अभीरा की तबियत दिन पर दिन खराब होती जा रही होती है। अरमान उसे सिर्फ आराम करने के लिए कहता है लेकिन अभीरा अरमान से कहती है उसे अपने बच्चों को बचाना होगा इसलिए उसे वाणी और मायरा दोनों की जान को खतरे से बाहर लेकर आना होगा। अरमान को अभीरा कहती है मेहर बहुत ही ज्यादा गुस्से वाली है अगर उसे भनक भी पड़ी तो अब खराब हो जाएगा। अभीरा अपने फोन की बात करती है कि, उसके फोन में ही सारा सबूत है कि, किस तरह से उसने मायरा और मुक्ति दोनों को परेशान किया है और जान लेने की कोशिश की है।
मायरा की चिंता
मायरा के शादी वाले घर में अचानक अभीरा का गाना बजने लगा जाता है। जहां उसे गाने से बचने के लिए मायरा दादी सा के कमरे में चली जाती है और इस दौरान मायरा को अभीरा का फोन मिलता है। मायरा मुक्ति और अपना वॉलपेपर उस फोन में देखती है जिसके बाद मायरा की फोटो रहती है और उसे देखकर मायरा इमोशनल हो जाती है। वही दूसरी तरफ, अभीरा शादी वाला सच बताती है कि, उसने मुक्ति को मारने की कोशिश की थी और जब अभीरा ने बचाने की कोशिश की थी तो उसे भी जान से मार दिया गया। अरमान सारी बातों पर विश्वास करता है और दादी सा वहां आती है जिसे अभीरा पूछती है उसका फोन कहां गिर गया है ? दादी सा कहती है कि, फोन उसके ही कमरे में है। जिसके बाद मायरा अभीरा के फोन में सारे वीडियो देखती है और समझ जाती है कि , मुक्ति की जान खतरे में आ गई है। मेहर अब अलग नंबर से अभीरा को फोन करने की कोशिश करती है। जहां, मायरा उसका फोन उठाती है और गलती से फोन गिर जाता है। मेहर की धमकी मायरा सुन लेती है और मायरा कहती है जो गलती उसने की है वो कभी भी अब नहीं होने देगी। अब शादी नहीं होने वाली है। मेहर को डर लगना शुरू हो जाता है कि, मायरा उसका सच किसी को बता ना दे जिसके बाद वो मुक्ति के पास जाने की बात करती है। अरमान वापस से घर में फोन करता है और मायरा की सेफ्टी के लिए कहता है। वही दूसरी तरफ पुलिस कंप्लेन के लिए अरमान अभीरा का साइन लेता है जिसे से वो अभीरा का हाथ पकड़कर साइन करवाता है। इस बीच दोनों में नजदीकियां देखने को मिलती है। दादी सा जल्द से जल्द FIR से गिरफ्तार करने के लिए कहती है मेहर को। अभीरा अब जिद्द करती है उसे मायरा के पास जाना होगा नहीं तो मेहर उसकी जान ले लेगी। मायरा घर में किसी को भी बिना बताए चली जाती है। जहां कृष और तान्या देखते है और उसे रोकने की कोशिश करते है लेकिन मायरा रुकती नहीं है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मेहर अपने हाथियार से मायरा को मारने की कोशिश करती है। जिसके बाद मायरा उसे धक्का दे देती है। ऐसे में मेहर की जान चली जाती है और पुलिस ये सब में मायरा की गलती बताती है। जिसके बाद वो मायरा को बाल सुधार केंद्र लेकर चली जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।
क्या कहलाता है 13th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

