32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 10th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा और मेहर में हुई बहस, दादी सा हुई परेशान

ये रिश्ता क्या कहलाता है 10th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अभीरा हो चुकी है परेशान मेहर की वजह से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अरमान की बाहों में अभीरा होती है। लेकिन, जैसे ही अरमान अभीरा को संभालता है वैसे ही अभीरा और अरमान को मायरा और मेहर देखते है।

मेहर का प्लान

जिसके बाद मेहर अरमान के पास आती है और मायरा पूछती है ये चल क्या रहा था ? मेहर कहती है पापा रास्ता भूल गए हुए थे। अभीरा को गुस्सा आने लग जाता है कि, किस तरह से मेहर अरमान के पास है। जिसके बाद मेहर को अभीरा थप्पड़ मारने का सोचती है। लेकिन ऐसा के नहीं पाती है। दिशा और आर्यन की शादी शुरू हो जाती है और शादी में नो फोन पॉलिसी होती है। जहां, मनीषा मेहर का फोन रखा लेती है और अभीरा ये चीज देख लेती है। अभीरा को उसका फोन लेते हुए मेहर देख लेती है और सोचती है इस बार जीत सिर्फ ओर सिर्फ मेहर की होगी इसके अलावा किसी की नहीं होने वाली है। अरमान का मन बहुत ही ज्यादा बेचैन होता है। जहां, वो मायरा को बताता है कि, किस तरह से कन्यादान सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

अभीरा हुई बेहोश

मेहर अभीरा के कमरे में आ जाती है। जहां वो अभीरा को फोन चेक करते हुए देखती है और अभीरा के सिर्फ पर बास से मारती है जिसके बाद वो अभीरा से फोन ले लेती है और अभीरा बेहोश हो जाती है। ऐसे में सभी लोग अभीरा को ढूंढ रहे होते है और अरमान काफी ज्यादा परेशान हो जाता है। दादी सा विद्या से पूछती है लेकिन, किसी को भी पता नहीं होता है। मेहर मायरा के पास आती है और मेहर चेहरे पर मेहर के खून देखती है जो देखकर वो काफी हैरान हो जाती है। मेहर उसे लिक्विड लिपस्टिक कहती है लेकिन, जब मायरा उसे हटाती है तो, वो खून ही होता है। कृष दादी सा और तान्या को बात करते हुए सुन लेता है और मेहर से अभीरा के बारे में पूछता है लेकिन मेहर कहती है उसे नहीं पता है। मुक्ति अभीरा को ढूंढने के लिए आती है क्योंकि, अभीरा फोन रिसीव नहीं कर रही होती है। मुक्ति अरमान से भी मिलती है। लेकिन दोनों को नहीं पता होता है वो कहां है ? मुक्ति अंदर आकर हर जगह देखती है और अरमान को संजय अंदर लेकर चले जाता है। मुक्ति बास को गिरा हुआ देखती है और उसे बहुत अजीब लगता है जिसके बाद, मुक्ति अंदर जाती है और अभीरा को देखकर वो परेशान हो जाती है क्योंकि, उसके सिर से खून निकल रहा होता है और उसके आसपास कोई नहीं होता है। मुक्ति अभीरा के सिर पर पट्टी बांध देती है। लेकिन, अब अरमान को भी लगने लगता है। अभीरा कहां है कब से ? वही दादी सा और तान्या को विद्या कहती है वो डर गई होगी क्योंकि कल अब अरमान और मेहर की शादी है और इस शादी में, वो चाल नहीं चल पाएगी इसलिए वो चली गई है। अरमान को लगने लगता है अभीरा कोई मुसीबत है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मेहर को अरमान और अभीरा दोनों से धमकी मिलती है उसका झूठ सभी के सामने वो लेकर आएगी। मेहर को इस बात का डर लगता है लेकिन, अभीरा सच का पर्दाफाश करके रहेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here