32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 8th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम और समीर की हुई बहस, बुआ मां का नया प्लान

रिमझिम 8th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम हो चुकी है अमायरा की हरकतों से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम को समीर बेहोश की हालत में उठाता है और उसे होश में लेकर आता है। कार्तिक रिमझिम को सच बताने वाला होता है लेकिन समीर सही समय पर वहां आ जाता है जिसकी वजह से कार्तिक का ये काम अधूरा रह जाता है।

अमायरा बनेगी रानी सा ?

अगली सुबह रिमझिम को लेकर बुआ मां को समीर बताता है कि, किस तरह से रिमझिम कल बेहोश हो गई थी। इस वजह से घर में आज पंडित जी को बुलाना चाहिए और घर के कुछ काम भी हो जाते। बुआ मां रिमझिम की चिंता करने से समीर को मना करती है। क्योंकि, उसे खुद को होश नहीं रहता है इसलिए अब अमायरा को रानी सा बनाने का उसे सोचना चाहिए।प्रताप समीर को अपनी जिदंगी के बारे में भी सोचने के लिए कहता है। जहां समीर कहता है उसे पता है ना समीर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ एकसाथ नहीं करता है ? बुआ मां को चिंता होने लग जाती है कि, रिमझिम की हकीकत क्या सच में समीर के सामने आ जाएगी ? रिमझिम समीर को मैसेज पर कहती है अब वक्त आ गया है रूप का पर्दाफाश करने का जहां समीर अब रूप से कहता है कि, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी अच्छे लड़के के साथ ही उसकी शादी होगी। वही दूसरी तरफ प्रेम को रिमझिम कहती है उसका प्यार सच्चा है और राजवीर पर प्रेम को विश्वास भी है।

कार्तिक की खुलेगी पोल ?

रिमझिम रूप को बुरा भला कहती है और कहती है और कहती है रूप किस शादी कही भी नहीं हो सकती है। क्योंकि वो सभी का घर तोड़ना जानती है। अमायरा अब काफी ज्यादा चिंता में रहती है क्योंकि, उसे डर होता है कि, कही समीर को सच पता ना चल जाए। ऐसे में अमायरा नकली पंडित जी को बुलाने का प्लान करती है और ये पंडित कोई और नहीं बल्कि, कार्तिक होता है जो घर में भेष बदलकर आता है रिमझिम को सच बताने के लिए। घर में सभी पंडित को रिमझिम की कुंडली दिखाते है और पंडित जी बात को संभालते है कि, चिंता की जरूरत नहीं है फिलहाल के लिए सब कुछ ठीक है। रिमझिम पंडित जी का आशीर्वाद लेने जाती है लेकिन, तब अटक कार्तिक वहां से दूर हट जाता है और जमीन पर गिरने वाला होता है। कार्तिक को डर लगने लगता है कि, अब कही उसे कोई पहचान ना ले क्योंकि, उसकी दाढ़ी निकल गई होती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अमायरा अचानक से गायब हो जाती है। जिसके बाद सभी का शक रिमझिम पर जाता है क्योंकि, सभी को लगता है कि, रिमझिम नहीं चाहती है कि, अमायरा रानी बने। समीर रिमझिम को कही भी जाने से रोकता है लेकिन रिमझिम कहती है अमायरा का मिलना बहुत जरूरी है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here