32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : मुक्ति का सच आया सभी के सामने, विद्या का फूटा गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है 6th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान क्योंकि, मायरा की तबियत हो रही है खराब।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मायरा से होती है। जहां, मायरा बार – बार अपनी मां को याद करती है और कहती है वो सिर्फ और सिर्फ अपनी बेटी मुक्ति को याद करती है।

मेहर का बदला

मेहर इस बीच ही कहती है शायद अभीरा ने जानबूझ कर मायरा से मुक्ति को फ्रेंडशिप करने को कहा होगा ? जिसे दोनों करीब आ जाए ? मायरा और सभी लोगों का विश्वास अभीरा पर से टूट जाता है जिसके बाद सभी लोग एक – एक कर अभीरा की बुराई करते है। तान्या अभीरा के लिए सभी को समझाने की कोशिश करती है लेकिन कोई समझने की बात नहीं करता है। वही विद्या तान्या को शांत रहने के लिए कहती है। अभीरा मुक्ति को संभाल रही होती है क्योंकि, मुक्ति बार – बार कहती है उस घर के सभी लोगों को वो जानती है और बार – बार उसे कुछ याद भी आ रहा है। मायरा अपने आपको मजबूत बनाने की बात करती है और विद्या सभी को कमरे में जाकर आराम करने की क्योंकि, पहले ही बहुत ज्यादा तमाशा हो गया होता है। लेकिन विद्या दादी सा के सामने आइस्क्रीम लेकर आती है जो, बताने की कोशिश करती है कि, किस तरह से दादी सा ने नाटक किया था बीमार होने का जिसे अभीरा घर रुक जाए। अभीरा मुक्ति को घर लेकर आती है जहां थोड़ी देर वो सोती है। वही दादी सा की इस हरकत के बारे में पता चलते ही, सभी लोग दादी सा को बुरा भला कहते है लेकिन, वो कहती है कि, उन्होंने जो भी किया था बस परिवार के लिए किया था।

मुक्ति की कोशिश

मुक्ति को अपने बचपन का सब कुछ याद आ जाता है। जहां, वो अभीरा को कहती है अभीरा उसकी मां नहीं है बल्कि वो मायरा की मां है। ऐसे में अभीरा के गले लग कर वो बहुत रोती है और अभीरा भी मायरा को लेकर इमोशनल हो जाती है क्योंकि, अभीरा ने अपना परिवार खो दिया है। अभीरा को मुक्ति हिम्मत देती है कि, अब उसे मायरा का विश्वास जितना होगा और ये काम उसे किसी भी हालत में करना होगा। अभीरा सोचती है वो जरूर करेगी ऐसा। जिसके बाद वो हॉस्टल मायरा को मनाने के लिए आती है और उसे विश्वास दिलाती है कि, अभीरा सच में अच्छी इंसान है और मेहर सही नहीं है। समय आने पर दोनों को वो नुकसान पहुंच सकती है। अभीरा अरमान से बात करती है। जहां, वो कहता है अभीरा ने एक बार फिर से उसे बात छिपाई है क्योंकि उसे पता था अभीरा और मुक्ति दोनों एक ही स्कूल में है। अभीरा कहती है उसके बात का यकीन करने के लिए क्योंकि ये आधा सच है। मायरा मुक्ति को अकेले रहने के लिए कहती है क्योंकि, अब उसका परिवार है मेहर और उससे कोई उसे नहीं कर सकता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा के साथ अरमान सारे रिश्ते तोड़ देता है। जहां, वो शादी की तस्वीरों को भी जला देता है। ऐसे में अब अरमान और मायरा के अभीरा कुछ करना चाहती है जिसे मेहर से दोनों बचे रहें।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here