ये रिश्ता क्या कहलाता है 4th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अपनी शादी को लेकर हो चुका है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मायरा से होती है। जहां, मायरा कहती है उसके पापा को थोड़ा टाइम लगेगा क्योंकि, खुशी भी बड़ी है।
मायरा ने बताया मुक्ति को सच ?
मुक्ति मायरा से उसके पापा के बारे पूछती है और मायरा उसे मेहर की तस्वीर दिखाती है। जिसके बाद उसे कुछ याद आने लग जाता है और उसकी तबियत खराब हो जाती है। मायरा मुक्ति को दवाई देती है। जिसके बाद वो आराम करती है। बुआ जी मनीषा को अब कहती है कि आर्यन की शादी में वो भी आ सकती है क्योंकि वो एक मां है। घर में सभी लोग इस बात का विरोध करते है लेकिन बुआ जी नहीं मानती है। आर्यन इस बात के लिए तैयार नहीं होता है। जिसके बाद आर्यन इस प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकालता है जिसके बाद दिशा को भी ये आइडिया अच्छा लगता है और बुआ जी भी तैयार हो जाती है। मायरा अपने घर में पापा को ढूंढ रही होती है लेकिन उसे वो नजर नहीं आते है। तान्या मायरा से कहती है कि, काश वो अपनी मां को भी इस तरह ढूंढ रही होती है। मुक्ति की तबियत खराब होने के बाद अभीरा उसे मिलने आ जाती है। जहां वो कहती है कि, मायरा अभीरा और मुक्ति दोनों को इनवाइट करने आने वाली है। बुआ जी कुछ रस्म आज ही करने के लिए करती है जिसके लिए सभी तैयार हो जाते है। विद्या बुआ जी से शादी के डेट के बारे में पूछती है और बुआ जी बताती है किस तरह से परोस की तारीख निकली है। विद्या ये बात अरमान को बताती है और विद्या अरमान से शादी को टालने की बात करती है लेकिन अरमान कहता है मायरा कि खुशी के ही उसकी खुशी है। उसे कोई भी जल्दी नहीं है। मुक्ति अपने बचपन को लेकर उसे सवाल करती है कि, क्या उसे कभी कुछ याद आएगा ? अभीरा कहती है उसे स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है।
अभीरा लेगी अरमान से बदला
अभीरा मेहर से बदला लेने का सोचती है क्योंकि उसे सब कुछ याद है। दिशा और आर्यन दोनों तैयार हो कर एक – दूसरे को देखते है। जिसके बाद औरतें मर्द बनती है और तैयार हो जाती है। ये रस्म भी एक हिस्सा होती है। जिसके लिए सभी लोग तैयार होते है। अरमान मेहर को शादी की डेट के बारे में बताने का सोचता है और अभीरा उसे मना करती है लेकिन फिर भी वो बता देता है जिसके बाद अभीरा और अरमान में बहस हो जाती है कि, एक झूठी उम्मीद है और झूठी उम्मीद पर वो ज्यादा टिक नहीं सकता है। हमेशा से मेहर पर अभीरा ने आरोप लगाया है और आज भी वही किया है। अरमान को अभीरा कहती है वो उसकी बेटी के पास नहीं जाने देगी मेहर को। वही दूसरी तरफ अभीरा मायरा को घर 8 बजे ले आने के लिए कहती है। घर में रस्म की तैयार होती है। जहां बुआ जी अभीरा को याद करती है और बुआ जी विद्या के साथ बहस करती है कि, किस तरह वो बार – बार अभीरा को याद कर रही है। मेहर इस बीच आती है। जिसके बाद वो सबका आशीर्वाद लेती है। जहां अब दादी सा को मेहर कहती है उन्हें अब केयर टेकर की जरूरत नहीं है। जिसके बाद दादी सा तीन बार मेहर के करीब जाकर छींक मारती है और बुआ जी दादी सा से कहती है कि, क्या उन्हें भी मेहर नहीं पसंद है ? दादी सा समझ जाती है कि, बुआ जी को भी मेहर पसंद नहीं है लेकिन दोनों में से कोई कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि, अरमान के सामने जिद्द होती है। वही लड़कों के पार्टी में आर्यन के साथ मायरा भी डांस करता है और इस बीच अभीरा भी लड़का बनकर मेहर के साथ डांस करती है। जिसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में, अब अभीरा से मेहर बदला लेने का सोचती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा अरमान को मेहर का सच बताना चाहती है लेकिन, अरमान उसे वाणी का सच बताता है कि, मुक्ति ही वाणी है ? एक बार उसने फिर से अपनी बेटी को छोड़ किसी और को चुना ? अभीरा सारा सच बताने की बात करती है। लेकिन अरमान नहीं सुनता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

