32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 3rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रूप को लेकर प्रेम ने लिया फैसला, रिमझिम ने दिया समीर को वादा

रिमझिम 3rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम और समीर देते है एक – दूसरे को वचन दूर रहने का।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत समीर से होती है। जहां समीर मिठाई खाता है और उसे मिठाई कही ना कही उसकी मां के स्वाद का लगता है लेकिन अमायरा को डराने के लिए समीर चंचल और प्रताप के सामने उसे बुलाता है।

 प्रेम का फूटा गुस्सा

जिसके बाद वो स्वाद लेकर खाता है। ऐसे में, रिमझिम याद करती है कि, किस तरह उसने अमायरा से किचन में माफी मंगवाई थी और कहा था कि, वो माफी मांगेगी तभी उसकी मदद रिमझिम कर पाएगी। अमायरा रिमझिम की बात मान लेती है। जिसके बाद रिमझिम उसकी मदद करती है मिठाई बनाने में। वही बुआ मां को शांति मिलती है कि अमायरा की चोरी पकड़ी तो नहीं गई है। बुआ मां घर में सबसे पूछती है कि, अचानक घर में ऐसी ही मिठाई कैसे आ गई है ? घर के नौकर इसमें चंचल का नाम लेते है। जिसके बाद बुआ मां का गुस्सा चंचल फूट जाता है। वही दूसरी तरफ अमायरा समीर पर विश्वास रखने के लिए कहती है क्योंकि, अमायरा कभी भी ऐसा काम नहीं करेगी जिसे समीर को दुख पहुंचे। वही दूसरी तरफ, समीर कहता है आगे से वो इस गलती का ध्यान रखेगा और ऐसा कुछ नहीं करेगा। प्रेम समीर से रूप के लिए लड़का देखने की बात करती है जिसके लिए समीर भी तैयार होता है। वही रूप को प्रेम कहती है राजवीर उसका नहीं होगा किसी भी हालत में। प्रेम प्रोफाइल बनाकर हर जगह रूप के लिए लड़का देखती है तब तक राजवीर प्रेम के पास आता है और इसे पहले प्रेम कुछ कहे वो कहता है कि, प्रेम के नाम का उसने बिजनेस ओपन किया है वो हकदार है उसकी। वही दोनों की बात रूप सुन लेती है। अमायरा अपने हनीमून का प्लान बनाती है जिसके बाद वो रिमझिम को कमरे लेकर आती है और सारे समान पैक करने में उसकी मदद मांगती है। रिमझिम अमायरा की मदद करती है लेकिन अमायरा के जाने के बाद से ही रिमझिम अमायरा के कपड़े को पहनकर ट्राय करती है। जिसे देखकर समीर हैरान हो जाता है।

समीर और रिमझिम का वादा

रिमझिम का इस बीच ही पैर फिसल जाता है और समीर के साथ वो बेड पर गिर जाती है। रिमझिम को अंदाजा हो जाता है कि, उस पर पंखा गिरने वाला होता है और समीर उसकी जान सही समय पर बचा लेती है। शादी के पल फिर से रिमझिम को याद आते रहते है। जहां अब दोनों को एकसाथ अमायरा देख लेती है। लेकिन अमायरा का गुस्सा कम होने के बजाय बढ़ जाता है और रिमझिम समीर पर गुस्सा करती है कि, उसने ऐसा क्यों किया ? जब उसे कहा गया है कि, दूर रहने के लिए तो बार – बार समीर क्यों उसके पास आ रहा है ? समीर रिमझिम पर गुस्सा करता है और कहता है उसे उसका उपकार मानना चाहिए। लेकिन वो क्या कर रही है ? रिमझिम के पीछे – पीछे समीर नीचे आ जाता है और पानी लेकर रिमझिम समीर पर फेंक देती है। इसका बदला लेने के लिए समीर हुई ठीक वैसा ही करता है और मौके पर सुनंदा कहती है कि, दोनों एक बार फिर से होली खेलने लग गए है ? रिमझिम और समीर दोनों एक – दूसरे को वचन देते है कि, किस तरह से दोनों को एक – दूसरे से दूर रहना है चाहे कुछ भी हो जाए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, समीर को चिकन पॉक्स हो जाते है। जिसकी वजह से वो कमरे में अमायरा से पानी मांग रहा होता है लेकिन उसके पास कोई रहता है जिसकी वजह से रिमझिम भी उसके पास नहीं जा पाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here