ये रिश्ता क्या कहलाता है 3rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान मायरा के लिए।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, वो मायरा और मेहर को बात करते हुए सुनती है कि, किस तरह से मेहर अरमान को पागल की तरह प्यार करती है।
मायरा का प्लान
मेहर मायरा से पूछती है उसे कैसे पता चला था ? मायरा कहती है कि, उसने ऑफिस में सुना था। जिसके बाद मेहर याद करती है कि, इस प्लान में उसके पापा भी शामिल थे और दोनों ने अरमान की तारीफ की थी और मेहर ने शादी की रजामंदी रखी थी। अरमान के लिए मायरा कहती है अब मेहर को ही उसका ख्याल रखना होगा नहीं तो अरमान अपनी जिंदगी में टूट जाएगा। वही अभीरा ये सब देखती है और अरमान उसके सामने आ जाता है। जिसके बाद अभीरा अरमान से मेहर के लिए बात करने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ, अरमान वहां से चला जाता है और सबकी बातें सुनता है क्योंकि हर जगह सिर और सिर्फ अरमान की बात करता है। अरमान को सबकी बात सुनकर घुटन सी होने लग जाती है और वो अपने कमरे चले जाता है। जहां माधव उसे शादी करने के लिए माधव मना करता है और कहता है कि, मेहर से शादी करके वो खुश नहीं होगा। इसलिए अब उसे समझना होगा। अरमान मायरा के लिए ये सब के रहा है ये बात अरमान माधव से कहता है। क्योंकि मायरा को कुछ हुआ तो जो जी नहीं सकता है।
मेहर हुई घायल
अरमान माधव से कहता है अगर वो अपने बच्चे के बारे में सोच रहा है तो माधव भी अपने बच्चे के बारे में सोच रहा है। ये सुनकर माधव पने कमरे से चला जाता है लेकिन, अरमान को बार – बार अभीरा की याद आती रहती है। अरमान अभीरा दोनों ही अपने – अपने जगह परेशान हो जाते है। वही विद्या मेहर को कंगन देती है जिसे अभीरा देखती है। मेहर से वादा लेती है मायरा कि वो हमेशा उसके पापा को खुश रखेगी ना ? मेहर वादा करती है वो हमेशा उसका ख्याल रखेगी। वही मुक्ति टेंशन में रहती है कि अभी तक मायरा आई नहीं है लेकिन, अचानक ही मायरा मिठाई मुक्ति के मुंह में डाल देती है और उसे गुड न्यूज बताती है जिसके बाद दोनों ही बहुत खुश होते है और मायरा इस शादी में मुक्ति को और उसकी मां को भी आने के लिए कहती है। मेहर का ड्राइवर बनकर अभीरा बैठ जाती है। जहां वो मेहर को उसके पापा से बात करते हुए सुनती है कि, किस तरह से दोनों का प्लान कामयाब हुआ है। लेकिन तब तक अभीरा कार को ऐसे चलाती है जिसे मेहर को चोट लगती है और मेहर को पता चल जाता है कि, ये अभीरा है। अभीरा मेहर को बाहर लेकर आती है और उसे खुला चैलेंज करती है कि, उसका सारा सच वो लेकर आएगी बाहर क्योंकि, वो सब कुछ जानती है। लेकिन मेहर को इस बात का डर नहीं रहता है और वो कहती है कि, वो कुछ भी कर सकती है लेकिन सुने वाला कौन है ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा अरमान को मेहर का सच बताना चाहती है लेकिन, अरमान उसे वाणी का सच बताता है कि, मुक्ति ही वाणी है ? एक बार उसने फिर से अपनी बेटी को छोड़ किसी और को चुना ? अभीरा सारा सच बताने की बात करती है। लेकिन अरमान नहीं सुनता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

