32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम और समीर की मुसीबत, सुनंदा ने कहा सच

रिमझिम 31st मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम हो चुकी है परेशान अपने अतीत को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां समीर पूरी रात रिमझिम के साथ रहता है और ये देखकर अमायरा का गुस्सा सातवें आसमान पर।

 अमायरा की जलन

रिमझिम की तबियत खराब होने की वजह से समीर उसके पास होता है और ये देखकर रिमझिम को काफी अच्छा लगता है। ऐसे में अब रिमझिम और समीर को साथ देखकर चंचल और प्रताप दोनों की जोड़ी को लेकर कहते है लगता है शादी रिमझिम और समीर की हुई है। ऐसे में, अब अमायरा पागल सी हो जाती है। जिसे संभालने के लिए बुआ मां आती है और वो बुआ मां को सारी बातें बताती है। जिसके बाद बुआ मां समीर को कहती है उसकी शादी हो गई है और अब उसे अमायरा के साथ रहना चाहिए। रिमझिम इस बात को समझती है और वो भी समीर को जाने के लिए कहती है। जिसके बाद रिमझिम का ख्याल अवीक रखता है और तभी अचानक से रिमझिम को अपने शादी का कुछ पल याद आता है। ऐसे में, रिमझिम को समझ नहीं आता है उसके साथ क्या हुआ है ?

रिमझिम और समीर की बहस

रिमझिम नीचे आती है और घर की तैयारियां देखती है। जिसके बाद सुनंदा उसे कुछ कहने की कोशिश करती है लेकिन रिमझिम समझ नहीं पाती है। वही दूसरी तरफ समीर और अमायरा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। क्योंकि, दोनों ने एक – दूसरे से वादा किया होता है कि रस्म अब एकसाथ करेंगे। ऐसे में रिमझिम हाथ के निशान वाली जगह आती है और चंचल को रूप रंग ज्यादा गहरा करने के लिए कहती है। ऐसे में चंचल रूप का मजाक बनाती है क्योंकि, उसकी शादी नहीं हुई है उसे कुछ पता नहीं है। प्रेम को घर में मंगलसूत्र नहीं मिल रहा होता है। जिसके बाद वो रूप के गले में देखती है और रूप कहती है ये सिर्फ काला धागा और उसने पहन लिया तो क्या हुआ ? प्रेम रूप को थप्पड़ मार देती है। वही चंचल रिमझिम को हाथ के निशान वाले जगह से हटाने की कोशिश करती है लेकिन तब तक रिमझिम के हाथ से ही उस बोर्ड पर निशान लग जाता है और चंचल ये बात घर में सभी को बताने जाती है लेकिन रिमझिम तब तक एक पेपर उसके ऊपर डाल देती है। जिसे किसी को कुछ पता नहीं चलता है और अमायरा और समीर अपनी रस्म करते है। वही दूसरी तरफ, सुनंदा रिमझिम को कहती है कि, अमायरा उसकी नकली पत्नी है। वो कुछ नहीं करती है। समीर और अमायरा का फोटोशूट होता है। लेकिन सुनंदा अमायरा के छाप वाले निशान को हटाने की कोशिश करती है और रिमझिम सुनंदा को समझाने की। तब तक वही समीर आता है और रिमझिम को ये सब से दूर रहने के लिए कहता है। सुनंदा समीर के सामने कहकर चली जाती है कि, अमायरा नकली पत्नी है। समीर रिमझिम से पूछता है मौसी ने क्या कहा है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम और अमायरा में बहस हो जाती है। जहां अमायरा अब रिमझिम को चुनरी वापस करने के लिए कहती है और अब रिमझिम वही लौटाना चाहती है जिसके बाद वो लेने जाती है और तुरंत ही जमीन पर गिर जाती है। जिसे बचाने के चक्कर में समीर भी गिर जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here